बीवी की जुदाई में ऑटो ड्राइवर ने लगाई फांसी, टीवी का वॉल्यूम तेज कर घर वालों को दिया चकमा

भोपाल के टीटी नगर में पत्नी के मायके जाने से नाराज पति के आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। जहां पति (ऑटो ड्राइवर) के मना करने के बाद भी पत्नी मायके चली गई, जिसके बाद नाराज पति ने फांसी लगा ली।

भोपाल, 13 अप्रैल। राजधानी के टीटी नगर थाना क्षेत्र के जवाहर चौक बस्ती में बीवी के मायके जाने से नाराज पति ऑटो ड्राइवर ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिवार वालों का कहना है कि पत्नी उसे छोड़कर मायके चली गई थी, इसी वजह से वह नाराज था और इसी तनाव में आकर उसने फांसी लगा ली। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है।

टीटी नगर थाना

परिजनों के मुताबिक जवाहर चौक बस्ती में रहने वाले सोनू अहिरवार पिता भैयालाल (34) ऑटो ड्राइवर था। मंगलवार सुबह सोनू की पत्नी रानी अहिरवार मायके जाने के लिए तैयार हो रही थी, तभी सोनू ने उसे मना किया। इस पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद सोनू अपने काम के लिए चला गया। जब शाम को काम से घर लौटा तो पत्नी घर पर नहीं दिखी।पता चला कि रानी मायके चली गई है।

इसके बाद सोनू अपने कमरे में चला गया और तेज आवाज में टीवी को ऑन किया। परिवार को लगा सोनू कमरे में टीवी देख रहा होगा, लेकिन थोड़ी देर बाद जब उसकी भाभी कमरे में पहुंची, तो सोनू फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने उसे फंदे से नीचे उतारा, तब तक काफी देर हो चुकी थी।

पत्नी को सुसाइड पर भरोसा नहीं

सोनू के खुदकुशी के बाद उसके भाई राहुल ने भाभी को फोन कर बताया कि भैया ने सुसाइड कर लिया है। इस पर रानी मानने को तैयार नहीं हुई। वह बोली वीडियो कॉलिंग कर दिखाओ तब मानेंगे। रात करीब दो बजे वह मायके से घर पहुंची। भाई के मुताबिक सोनू की शादी 2009 में हुई थी, उनके 6 साल की बेटी भी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+