मदद करने के नाम पर ऑटो चालक व उसके साथी ने युवती से किया गैंगरेप, भोपाल पुलिस कर रही मामले की जांच

नौकरी की तलाश में शहडोल से भोपाल आई युवती से गैंगरेप का मामला सामने आया है। युवती को रेलवे स्टेशन पर एक ऑटो चालक और उसके साथियों ने मदद का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

भोपाल में ऑटो चालक और उसके साथी ने युवती से किया गैंगरेप

राजधानी में एक मजदूर की बेटी के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिला शहडोल से काम की तलाश में भोपाल आई युवती को मदद के बहाने ऑटो चालक ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर कार से अगवा कर लिया और एक मकान में बंधक बनाकर उसके साथ दो लोगों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। किसी तरह आरोपियों के चंगुल से मुक्त होकर पीड़िता वापस अपने घर पहुंची। जहां उसने सीधी थाने में लिखित शिकायत की थी। पुलिस ने युवती की शिकायत पर केस दर्ज कर, केस डायरी मंगलवारा थाना भोपाल पुलिस को भेज दी है। यहां पर पुलिस ने असल में प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

सिटी थाना प्रभारी बृजेंद्र मिश्रा ने बताया कि थाना क्षेत्र में रहने वाली 22 साल की युवती ने कक्षा नवमी तक पढ़ाई की है। उसके माता पिता मजदूरी करते हैं। 10 जनवरी को युवती बिना बताए घर से लापता हो गई थी। इसके बाद परिजनों ने थाने पहुंचकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। युवती काम की तलाश में घर से निकलने के बाद ट्रेन से भोपाल पहुंचे अगले दिन 11 जनवरी की सुबह भोपाल रेलवे स्टेशन पर उतरी यहां पर उसने काम की तलाश की और रात में वहीं रुक गई। अगले दिन जब सुबह उसे शहडोल लौटने के लिए ट्रेन नहीं मिली तो वे प्लेटफार्म नंबर 6 के बाहर आकर बैठ गई। सुबह करीब 8 बजे एक ऑटो चालक ने उससे पूछा कहा जाना है। इस पर उसने बताया कि उसे शहडोल जाना है, लेकिन अभी ट्रेन नहीं है। इसके बाद ऑटो चालक वहां से चला गया और थोड़ी देर बाद कार से अपने दो अन्य साथियों को लेकर युवती के पास पहुंचा और कहा कि हम तुम्हें ट्रेन में बैठा देंगे और तुम्हारी नौकरी भी लगवा देंगे। ऐसा कहकर तीनों आरोपी उसे एक मकान पर लेकर पहुंचे। यहां पर एक कमरे में युवती को बंधक बनाकर रखा गया। दोपहर करीब 12 बजे ऑटो चालक ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। इसके करीब 1 घंटे बाद उसके दूसरे साथी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बारी-बारी से रेप होने के बाद युवती को दर्द होने लगा। तभी तीसरा साथी उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए रूम में पहुंचा तो पीड़िता ने विरोध करें ऐसा करने से मना कर दिया।

पीड़िता ने घर पहुंचकर सुनाई आपबीती

सीधी के थाना प्रभारी मिश्रा ने बताया कि गैंगरेप की घटना के बाद पीड़िता भोपाल से ट्रेन में बैठकर ग्वालियर पहुंची जहां से पूछताछ कर कटनी, सतना होते हुए शहडोल पहुंची। फिर घर पहुंच कर अपने परिजनों को पूरी आपबीती सुनाई और थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने सोनी पर केस दर्ज कर केस डायरी मंगलवारा थाना भोपाल भेज दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+