Bhopal news: अजातशत्रु नेता थे अटल बिहारी वाजपेयी, भोपाल में शिवराज सिंह चौहान का बड़ा बयान

वीडी शर्मा ने कहा कि देश की राजनीति में पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी सिर्फ सर्वमान्य नेता रहे हैं,जिन्हें पक्ष भी पसंद करता था और विपक्ष भी। हमें उनके साथ काम करने का मौका तो नहीं मिला, लेकिन जिन्होंने उनके साथ काम किया हम उनसे मिलकर सीखते हैं कि राजनीति में सुचिता के साथ कैसे काम किया जा सकता है।

यह बात पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर डीबी मॉल के पास स्थित स्वर्गीय अटल की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कही।

Atal Bihari Vajpayee was Ajatashatru leader, Shivraj Singh Chauhan big statement in Bhopal

शर्मा ने कहा कि देश के अंदर सत्ता में रहते हुए सुशासन और गुड गर्वेनेंस को जमीन पर अगर किसी ने उतारा तो वह पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी थे। आज देशभर में 12 राज्यों में भाजपा की सरकारें हैं, वहां सुशासन और गुड गर्वेनेंस को ध्यान रखकर काम किया जा रहा है।

अटल जी के सपनों को साकार कर रहे प्रधानमंत्री मोदी

शर्मा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के सपने और संकल्प को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने पूरा किया और कश्मीर से धारा 370 हटाई। गांव-गांव सड़कों का जाल बिछाने की शुरुआत अटल जी ने की थी। अब प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में इस दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है।

अटल जी ने कहा था एक दिन कमल खिलेगा

शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के अधिवेशन में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी ने कहा था कि एक दिन देश भर में कमल खिलेगा। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश का नवनिर्माण कर रहे हैं। देश का मान-सम्मान दुनिया में बढ़ा रहे हैं।

Atal Bihari Vajpayee was Ajatashatru leader, Shivraj Singh Chauhan big statement in Bhopal

बुंदेलखंड का सपना भी साकार हो रहा

शर्मा ने कहा कि बुंदेलखंड में पानी की कमी को लेकर समस्या रहती थी,लेकिन अब 44 हजार करोड़ से ज्यादा की केन-बेतवा लिंक परियोजना के माध्यम से काम किया जा रहा है। इस योजना का लाभ मध्यप्रदेश ही नहीं, बल्कि उत्तरप्रदेश के किसानों को भी मिलेगा। हर घर में नल से जल पहुंचाने के लिए भी सरकार काम कर रही है।

अजातशत्रु नेता थे अटल बिहारी वाजपेयीः शिवराज सिंह चौहान

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी अजातशत्रु नेता थे। हर दिल पर वह राज करते थे। मुझे उनके साथ काम करने के दौरान सीखने को मिला, यह मेरा सौभाग्य है। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. हितेष वाजपेयी, डॉ. सनवर पटेल, श्री मिलन भार्गव, पैनलिस्ट श्री शिवम शुक्ला, श्री राजेन्द्र गुप्ता सहित जिला पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+