Bhopal News: कैटरिंग का काम करने वाली युवती को दोस्त ने कार से अगवा कर बंधक बनाकर किया सामूहिक दुष्कर्म
राजधानी भोपाल में आधार 18 वर्षीय युवती के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां आरोपियों ने कोलार इलाके में युवती को बंधक बनाकर दुष्कर्म किया है।
राजधानी भोपाल के ऐशबाग इलाके में 18 साल की युवती को कार से अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी पीड़िता को अगवा कर 10 किलोमीटर दूर कोलार के गेहूं खेड़ा लेकर पहुंचे जहां पर मुख्य आरोपी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर गुवती के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। आरोपियों ने 2 दिन तक युवती को बंद कमरे में रखा और बंधक बनाकर रेप करते रहे। किसी तरह युक्ति आरोपियों के चंगुल से छूटने में सफल हुई और पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने दो आरोपितों के खिलाफ बलात्कार मारपीट अपहरण की धाराओं में एफ आई आर दर्ज कर ली है।
ऐशबाग थाने के टीआई चतुर्भुज सिंह राठौर ने बताया कि ऐशबाग इलाके में रहने वाली युवती परिजन के साथ रहती और कैटरिंग का काम करती है। आरोपी छोला के रहने वाले 25 वर्षीय अर्जुन पटेल और अज्जू पहले कैटरिंग का काम करता था उसकी पीड़िता के भाई से दोस्ती थी और घर पर भी आना जाना था 8 जून की रात को पीड़िता एक शादी में कैटरिंग का काम पूरा करके लौट रही थी तभी माली मार्केट ऐशबाग में आरोपी अर्जुन पटेल और अज्जू मिला वह कार से था उसने पीड़िता को कार से घर छोड़ने का बोल कर बैठा लिया और इसके बाद कोलार रोड लेकर पहुंचा। वहां पर किराए के घर पर उसने दोस्त के साथ मिलकर दुष्कर्म किया।

विरोध करने पर की मारपीट
18 वर्षीय युवती ने बताया कि आरोपियों इस हरकत का जब उसने विरोध किया तो उन्होंने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी आरोपी ने उसे 2 दिन तक बंधक बनाकर रखा है और बारी-बारी से दुष्कर्म किया 10 जून को वे किसी तरह से उनके चंगुल से छूटकर अपने घर पहुंची बाद में परिजन के साथ थाने पहुंचकर पूरा घटनाक्रम दर्ज कराया है। पुलिस में काफी तलाश के बाद दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।












Click it and Unblock the Notifications