जब शिवराज सिंह ने अशोक गहलोत को गले लगाया तो कैसा माहौल बन गया, भोपाल एयरपोर्ट की फोटो वायरल

Shivraj and Gehlot met: मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की भोपाल एयरपोर्ट पर अलग अंदाज में मुलाकात का वीडियो वायरल हो रहा है। मुलाकात के दौरान विरोधी दलों के दोनों नेता एक दूसरे गले मिले और मुस्कुराकर एक-दूसरे से हाल-चाल जाना है।

दरअसल रविवार को भोपाल एयरपोर्ट पर मध्य प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी से शिवराज सिंह चौहान को जानकारी मिली कि राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एयरपोर्ट आने वाले हैं।

Shivraj and Gehlot met photo viral

जानकारी मिलने पर शिवराज सिंह चौहान ने रुकने का फैसला किया। गहलोत को आते देख शिवराज ने गर्मजोशी से बोले, आइए भाईसाहब मैं आपके लिए ही खड़ा हूं। सोचा आपसे मिलता जाऊं। शिवराज के इस बात से अशोक गहलोत भी गदगद हो गए और मध्य प्रदेश के के पूर्व सीएम को गला लगाने से खुद को नहीं रोक पाए। कांग्रेस और बीजेपी के 2 दिग्गज नेताओं को सार्वजनिक तौर पर इस तरह से मिलते देख वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए।

शिवराज सिंह चौहान से अचानक हुई मुलाकात और गर्मजोशी से गले लगने पर राजस्थान के पूर्व सीएम ने चुटकी भी ली। जिससे वहां का माहौल ठहाकों से गुंज उठा। खुद शिवराज भी खुद को हंसने से रोक नहीं पाए।

गहलोत ने चुटकी लेते हुए कहा, कहीं आपकी और हमारी फोटो एक साथ आ गई तो आपको कोई परेशानी तो नहीं हो जाएगी। इसपर एमपी के मामा के नाम से मशहूर शिवराज सिंह ने कहा, हमें कैसी तकलीफ, मैं सबको प्यार करता हूं। दरअसल शिवराज सिंह चौहान को भारतीय जनता पार्टी ने विदिशा संसदीय सीट से अपना प्रत्याशी बनाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+