केजरीवाल ने भोपाल एनकाउंटर को बताया फर्जी, मोदी पर उठाए सवाल
भोपाल पुलिस द्वारा किए गए सिमी आतंकियों के एनकाउंटर पर उठे सवाल।
नई दिल्ली। रविवार को भोपाल जेल से भागने के बाद आठ सिमी आतंकियों को पुलिस एनकाउंटर में मार गिराने की पुलिस की कहानी पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। अरविंद केजरीवाल ने भी इस पर सवाल उठाया है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करके भोपाल एनकाउंटर की सत्यता पर सवाल उठाए हैं। केजरीवाल ने ट्वीट करके इसे फेक एनकाउंटर करार दिया है।
केजरीवाल ने कहा, झूठे केस, झूठे एनकाउंटर, रोहित वेमुला, केजी बसंल, गुमशुदा नजीब और आरएसएस, गौरक्षक, एबीवीपी की गुंडागर्दी। यही मोदी राज है।
This is Modi Raj. Fake encountrs, fake cases, Rohith Vemula, KGBansal, missing Najeeb, dalit atrocties, goondaism of ABVP, RSS, gau rakshks
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) October 31, 2016
कुमार विश्वास बोले, न्याय मांगने वाले देशद्रोही
आम आदमी पार्टी के नेता और कुमार विश्वास ने ट्वीट कर कहा, जिस की सत्ता है वो "देश" है,बाकी जो भी बोले-सवाल करे, न्याय मांगे वो "देशद्रोही" है। जो इस नई लोकतांत्रिक व्याख्या से सहमत न हो वो पाक चला जाए।
जिस की सत्ता है वो "देश" है,बाकी जो भी बोले-सवाल करे,न्याय माँगे वो "देशद्रोही" है.जो इस नई लोकतांत्रिक व्याख्या से सहमत न हो वो पाक चला जाए
— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) October 31, 2016
आम आदमी के नेता आशुतोष ने जेल में हेड कांस्टेबल रमाशंकर की मौत को संदेहास्पद बताया है। इससे पहले कांग्रेस के कई नेता भी एनकाउंटर पर सवाल उठा चुके हैं।
आपको बता दें कि सोमवार सुबह भोपाल पुलिस ने आठ सिमी आतंकियों को एनकाउंटर में मार गिराया था, जो रात में जेल से फरार हुए थे। पुलिस के एनकाउंटर की स्टोरी पर लगातार कई नेता सवाल उठा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications