Bhopal: मेट्रो में यात्रियों की सुरक्षा के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिस्टम से तैयार होगा अपराधियों का टाटा

एमपी में भले ही मेट्रो अभी शुरू नहीं हुई हो। लेकिन मेट्रो कॉरपोरेशन यात्रियों की सुरक्षा के लिए गंभीर दिखाई दे रहा है। यात्रियों की सुरक्षा के लिए एक सॉफ्टवेयर तैयार किया जा रहा है। जिसमें अपराधियों का डाटा तैयार होगा।

Artificial intelligence system will be ready for safety of passengers in bhopal metro

राजधानी भोपाल और इंदौर में मेट्रो शुरू होने से पहले यात्रियों की सुरक्षा को लेकर मध्य प्रदेश मेट्रो कारपोरेशन लिमिटेड के अधिकारी एक सॉफ्टवेयर तैयार करा रहे हैं। जिसकी मदद से यात्रियों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान रखा जाएगा। बता दे देश में पहली बार भोपाल, इंदौर मेट्रो में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इनेबल वीडियो एनालिटिक्स सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किया जाएगा।

इस सॉफ्टवेयर की मदद से स्टेशन में प्रवेश करते ही अपराधियों या गुमशुदा बच्चों की पहचान हो जाएगी। इसके लिए मेट्रो स्टेशन के प्रतीक्षालय, रिजर्वेशन काउंटर, पार्किंग एरिया, मुख्य प्रवेश, विकास प्लेटफॉर्म फुटओवर ब्रिज, बुकिंग कार्यालय समेत मेट्रो कोच के अंदर एवं अन्य स्थानों पर चेहरा पहचानने के लिए फेस रिक्विजिशन कैमरे लगाए जाएंगे।

CCTV कैमरे लगाए जाएंगे

इन कैमरों की मदद से मेट्रो स्टेशन व परिसर में हिंसा लूट व चोरी की घटनाएं रिकॉर्ड होते ही अलार्म बजेगा, इससे सुरक्षा कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचेंगे मध्य प्रदेश मेट्रो कारपोरेशन लिमिटेड के अधिकारियों ने बताया कि मेट्रो ट्रेन के कोच और स्टेशन के साथ अन्य स्थानों पर CCTV कैमरे लगाए जाएंगे। इनमें कैप्चर होने वाले वीडियो से संदिग्ध व्यक्ति का चेहरा मिलान कर वीडियो एनालिटिक्स सिस्टम के जरिए उसकी पहचान की जाएगी।

आर्टिफिशियल इंटेलीजेंट सिस्टम

इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलीजेंट सिस्टम की मदद ली जाएगी। इसकी मदद से अपराधियों का डाटा तैयार किया जाएगा। जिसमें अपराधियों और गुमशुदा बच्चों के फोटो अपलोड किए जाएंगे। अपराधी जैसे ही कैमरे के संपर्क में आएगा, अलार्म बजना शुरू हो जाएगा। इस सिस्टम को मेट्रो के सेंट्रल सर्वर से जोड़ा जाएगा। इससे लंबे समय तक वीडियो फुटेज संरक्षित रखे जा सकेंगे।

पुलिस के अपराध डाटाबेस से जुड़ेंगे CCTV

यह सीसीटीवी लोगों को ट्रैक करने के लिए आसपास के नियमों से फुटेज स्कैन कर सकते हैं। क्योंकि वे नेटवर्क के चारों और घूमते हैं। इसमें लोगों की पहचान और रिपोर्टिंग को सक्षम करने के लिए सिस्टम को पुलिस की अपराध डेटाबेस से भी जोड़ा जा सकता है। भले ही कुछ बिंदुओं पर व्यक्ति का चेहरा स्पष्ट रूप से दिखाई ना दे, लेकिन वे ऐसे कपड़ों की विशेषताओं के माध्यम से सटीक रूप से संदिग्ध व्यक्ति को ट्रैक कर सकते हैं।

अप्रैल 2024 से होगा संचालन

मध्य प्रदेश मेट्रो कॉरपोरेशन ने जानकारी देते हुए बताया कि भोपाल में 81 कार डिब्बे (3 कारों की 27 ट्रेन) का निर्माण प्रस्तावित है। मेट्रो कार की लंबाई 22 मीटर और चौड़ाई 2.9 मीटर होगी। दोनों शहरों में मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार 31 सितंबर 2023 से पहले प्रायोरिटी कॉरिडोर में मेट्रो का ट्रायल रन होना है। जबकि संचालन अप्रैल 2024 से शुरू होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+