एक्शन में शिवराज, कांग्रेस पर करेंगे मानहानि का दावा

 shivraj singh chauhan
भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर व्यापम घोटाले का दाग लगाने वाले कांग्रेस पर अब भारतीय जनता पार्टी एक्शन के मूड में नजर आ रही है। केंद्रीय मंत्री और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उन कांग्रेस नेताओं के विरुद्ध मानहानि का मुकदमा ठोकेंगे, जो उन पर व्यावसायिक परीक्षा मंडल के भर्ती घोटाले में शामिल होने का आरोप लगा रहे हैं।

कांग्रेस द्वारा लगाए गे आरोपों के पर नाराज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष तोमर ने कहा कि कांग्रेस गंदी राजनीति कर रही है। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब हाईकोर्ट पूरी जांच की निगरानी कर रहा है, तब कम से कम न्यायालय की प्रक्रिया पर तो कांग्रेस को भरोसा करना ही चाहिए।

कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए तोमर ने कहा कि कांग्रेस ये सब शिवराज सिंह चौहान की छवि खराब करने की राजनीति के तहत कर रही है। वहीं कैबिनेट मंत्री उमा भारती ने कांग्रेस पर गंदी राजनीति करने का आरोप लगाया। उमा भारती के निकट सहयोगी नरेंद्र बिरथरे ने कहा कि यह बेहद गंभीर मामला है।

उनका नाम शामिल करके मामले को हल्का करने की कोशिश की जा रही है। उमा भारती ने कांग्रेस पर आरोप मढ़ते हुए कहा कि चूंकि कांग्रेस के कुछ नेता भी व्यापम घोटाले में शामिल हैं, इसलिए यह मामला भ्रामक बनाया जा रहा है। उमा ने इस बयान में कहा कि छात्र-छात्राओं का भविष्य अंधकार में हो गया है। उमा ने कहा कि एसटीएफ को तटस्थ होकर जांच करने देना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+