MP Election 2023: भाजपा की दूसरी सूची में 36 उम्मीदवारों का ऐलान संभव, इन नामों पर लग सकती है मुहर
MP Election 2023 News: मध्य प्रदेश मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार रात को हुए दिल्ली में मंथन के बाद अब 36 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान बीजेपी कभी भी कर सकती है। ऐसा माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रदेश से जाते ही यह लिस्ट जारी कर दी जाएगी। यदि किसी कारणवश आज रुक गई तो कल हर हालत में प्रयास होगा कि उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया जाए।
भाजपा पिछले चुनाव और उपचुनाव में मिलाकर 103 सीटों पर हरि तीन में से उसने 39 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान अपनी पहली सूची में कर दिया था। अब बची हुई 64 सीटों पर उम्मीदवारों का चयन करने की प्रक्रिया चल रही है। इसमें से भी गुरुवार को 40 के लगभग सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया जाएगा।

हालांकि यह लिस्ट गुरुवार को ही जारी होने की सुगबुगाहट थी, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीना दौरे को लेकर इसे फिलहाल रोक लिया गया है। इसलिए माना जा रहा है कि अब आज रात या कल तक इसे जारी कर दिया जाएगा।
इन नाम पर लगा सकती है मुहर
पार्टी सूत्रों की मानी जाए तो जिन नाम पर बुधवार की बैठक में मुहर लगी है उनमें मुरैना विधानसभा से केंद्रीय मंत्री सिंधिया के खास रघुराज कंसाना इसके अलावा नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह के खिलाफ लहार विधानसभा से अमरीश गुड्डू का नाम तय कर लिया गया है। इमरती देवी को फिर से डबरा उम्मीदवार बनाया जाएगा। झाबुआ जिले की थांदला विधानसभा सीट से कलसिंह भंवर, इंदौर के देपालपुर से मनोज पटेल, छतरपुर जिले की राजनगर से अरविंद पटेरिया, सागर जिले की देवरी सीट से ब्रज बिहारी पटेरिया, ग्वालियर की भितरवार से मोहन सिंह राठौड़ का टिकट टीम माना जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications