कांग्रेस की सरकारों में MP बीमारू राज्य था, शिवराज ने इसे बेमिसाल बना दिया: गृह मंत्री अमित शाह

MP Amit shah News: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को मंडला में भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा को हरी झंडी दिखाई। यहां जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने प्रदेश में 150 सीटों के साथ फिर से सरकार बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि आपके आशीर्वाद के साथ यह जन्म आशीर्वाद यात्रा शुरू कर रहे हैं।

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि ऐसी पांच यात्राएं प्रदेश की 210 विधानसभा में घूम कर भोपाल जाएंगई। आज दावे से कहने आया हूं। बंटाधार जी दिग्विजय सिंह जी, कमलनाथ जी करप्शन नाथ जी आप सुन लो जब यात्रा खत्म होगी तब भाजपा सरकार बनाएगी।

Amit Shah flags off BJPs Jan Ashirwad Yatra in Mandla and gives statement on Kamalnath Digvijay

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि मंडला को पूर्ण फंक्शनल साक्षर जिला घोषित किया गया है। मध्य प्रदेश को बीमारू राज्य बनाकर मिस्टर बंटाढार छोड़कर गए थे। भ्रष्टाचार, लूट-खसोट, बिना बिजली गरीबों का घर, बिना सिंचाई की खेती छोड़कर गए थे। भाजपा के मुख्यमंत्रियों ने इसे बेमिसाल बनाकर आगे बढ़ाने का काम किया। मप्र ने पेसा कानून को जमीन पर उतारने का काम किया है। मैं आया था आदिवासी सम्मेलन में शिवराज ने धड़ाधड़ घोषणाएं कर दीं। मैंने पूछा ये पूरी हुई या नहीं तो उन्होंने बताया सभी पूरी कर दी।

बंटाढार दिग्विजय और कमलनाथ की केंद्र में सरकार थी। मनमोहन सिंह पीएम थे, उन्होंने कहा कि देश की तिजोरी पर सबसे पहला अधिकार अल्पसंख्यकों का है। सबने विरोध किया, मगर वो नहीं माने। अल्पसंख्यक तुष्टीकरण में सरकार डूबी रही। अंतत: 2014 में मोदीजी की सरकार आई। मोदी ने सांसदों को भाषण दिया और कहा कि मेरी सरकार आदिवासी, पिछड़ों, दलित और गरीबों की सरकार है। आपको चयन करना है दो विचारधाराओं के बीच। एक ओर कांग्रेसियों के लिए देश के खजाने पर अल्पसंख्यकों का अधिकार हैं और मोदी जी कहते हैं गरीबों का अधिकार है। 2014 में मोदी जी बोले। मैं 2023 में आपके सामने आया हूं। इन 9 सालों में मोदी ने ढेर सारे बदलाव किए हैं।

अमित शाह ने आदिवासी जननायक को और नर्मदा को प्रणाम किया। बोले- मेरे हृदय के करीब रहने वाले आदिवासी भाइयों-बहनों को नमस्कार। मां नर्मदा को प्रणाम। जिस प्रदेश से मैं आता हूं, वहां नर्मदा ना पहुंचे तो हम गुजरात वाले कैसे जी सकते, इसकी कल्पना भी नहीं कर सकते। गोंड राज्य की देवी रानी दुर्गावती को भी प्रणाम।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+