मध्य प्रदेश : सम्मान कार्ड में मिलेगी खेती-किसानी की सारी जानकारी

भोपाल. मध्य प्रदेश सरकार (MP Government) अब किसानों को किसान सम्मान कार्ड देगी. इस कार्ड में कृषि को उन्नत बनाने और कृषि संबंधी योजनाओं से किसानों को लाभ पहुंचाने की सारी जानकारी दी जाएगी. कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा किसानों को आर्थिक रूप से मज़बूत बनाने का सरकार का वादा है. उन्हें सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिये सरकार प्रतिबद्ध है. उन्होंने यह भो कहा कि किसानों को किसान सम्मान-कार्ड दिये जाएंगे. इस कार्ड में कृषि को उन्नत बनाने और कृषि संबंधी योजनाओं से किसानों को लाभ पहुंचाने की पूरी जानकारी दी जाएगी.

All information about farming and farming will be found in the honor card

मंडियों में होगी बेहतर व्यवस्था
मंत्री कमल पटेल ने कहा हरदा मंडी को आधुनिक बनाया जाएगा. किसानों के लिए एयरकूल्ड विश्राम-गृह बनाए जाएंगे. मंडी प्रांगण में ही किसानों के लिये गुणवत्तापूर्ण दैनिक उपयोग की वस्तुएं, कृषि संबंधी सामग्री उचित दाम पर उपलब्ध कराई जाएगी. किसानों के लिए कैंटीन होगी. मंडी परिसर की सड़कों का चौड़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण किया जाएगा.

मिलेगी हर विभाग की मदद

कृषि विज्ञान मेले में कृषि के सहयोगी उद्यानिकी, मत्स्य-पालन, पशु-पालन, रेशम-पालन, कृषि अभियांत्रिकी आदि विभागों की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी. कृषि वैज्ञानिक उन्नत कृषि तकनीकी, नरवाई प्रबंधन, ग्रीष्मकालीन मूँगफसल उत्पादन एवं जैविक खेती संबंधी जानकारी किसानों को देंगे. मेले में कृषि और अन्य संबद्ध विभाग स्टॉल लगाकर किसानों को खेती किसानी की ज़रूरी जानकारी देंगे.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+