MP News: विधानसभा चुनाव में वोटिंग के बाद महिला कांग्रेस की नेत्रियों ने लोकसभा को लेकर तैयारी की तेज
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव परिणाम आने में भले अभी कुछ दिनों का समय बाकी हो, लेकिन मिशन 2024 को लेकर महिला कांग्रेस सभी से लोकसभा चुनाव की मजबूत जमीन तैयार करने में जुट गई है। अलग-अलग राज्यों से महिला कांग्रेस की पदाधिकारी प्रदेश में आकर महिला कांग्रेस द्वारा चिन्हित की गई लोकसभा सीटों पर काम कर रही है।
महिला लोकसभा कांग्रेस की प्रभारियाें को बाहर से आने वाली राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, बिहार, महाराष्ट्र, दिल्ली, पंजाब सहित अन्य राज्यों की पदाधिकारी की टीम 26 नवंबर को प्रदेश में आकर महिला पदाधिकारी को टिप्स देंगी।

लोकसभा प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रही पदाधिकारी नियमित एक-एक विधानसभा क्षेत्र में जाकर घर-घर महिला मतदाताओं से संपर्क कर रही हैं। संपर्क के दौरान महिला कांग्रेस की पदाधिकारी कांग्रेस सरकार के दौरान देश और प्रदेश में किए गए कामों को बता रही है। साथ ही महिला मतदाताओं को जागरुक कर रही हैं।
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के संकल्प "लड़की हूं लड़ सकती हूं" के लक्ष्य के साथ छात्राओं को भी महिला कांग्रेस साध रही है। महिला कांग्रेस इस बात को अच्छी तरह से जानती है कि मतदान में छात्राओं की भागीदारी मौजूदा समय में काफी बढ़ गई है साथ ही महिला वर्ग में प्रियंका गांधी की एक बेहतर इमेज भी तैयार की जा रही है। जिससे महिलाओं को एक बड़ा वर्ग प्रियंका गांधी के नाम पर कांग्रेस से अधिक से अधिक जुड़ सके।
नारी सम्मान और महंगाई की कर रही चर्चा
जनसंपर्क के दौरान महिला कांग्रेस की प्रशिक्षित नेत्री प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में जाकर महिला मतदाताओं से नारी सम्मान योजना को लेकर चर्चा कर रही है। साथ ही देश में बढ़ती महंगाई के बहाने प्रदेश की आधी आबादी को साधने में कांग्रेस महिला कार्यकर्ता जुटी हुई है। देश के अन्य राज्यों में जहां कांग्रेस की सरकार है वहां कांग्रेस की सरकार महिलाओं को नारी सम्मान की राशि दे रही है और महंगाई भी काम कर रही है। ऐसे ही महिला कल्याण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं के बारे में मतदाताओं को विस्तार से बताया जा रहा है। इसके अलावा प्रदेश में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर भाजपा पर कांग्रेस हमलावर है।












Click it and Unblock the Notifications