रीवा के बाद सतना में भी अफ्रीकन स्वाइन फ्लू बरपा रहा कहर, अमरपाटन और रामनगर में मृत मिले सूअर

सतना, 29 अगस्त। रीवा शहर में 2 सप्ताह के भीतर अफ्रीकन स्वाइन फ्लू से दो हजार से अधिक सुअरों की मौत हो गई है। रीवा में स्वाइन फीवर के खतरे के बीच सतना के अमरपाटन-रामनगर में सुअरों की मौत का सिलसिला लगातार जारी है। अमरपाटन में अब 4 और सुअरों के शव पाए गए हैं। जबकि रामनगर में भी तीन सुअरों की मौत हुई है। हालांकि अमरपाटन में एहतियाती तौर पर प्रतिबंधात्मक आदेश प्रभावी किए गए हैं।

African Swine Flu In MP:

जानकारी के मुताबिक

29 अगस्त की सुबह अमरपाटन में सुअर के 3 बच्चों समेत चार सुअरों के शव पड़े पाए गए हैं। ये मृत सुअर अमरपाटन थाना क्षेत्र के पीछे पड़े पाए गए हैं। दुर्गंध आने पर जब लोगों का ध्यान उधर गया तो पता चला कि वहां सुअरों के शव पड़े हैं। जानकारी मिलने पर नगर परिषद का अमला मौके पर पहुंच गया हैं। अमरपाटन में सुअरों के शव मिलने का तीन दिन के अंदर यह दूसरा मामला है। इसके पहले कुचबधिया तालाब के पास भी 1 सुअर मृत पाया गया।

इसी तरह रामनगर में भी तीन सुअरों की मौत हुई है। सोमवार को 1 सुअर का शव विधि मैरिज गार्डन के पास पड़ा पाया गया है। सुअरों की मौत किन कारणों से हो रही है। फिलहाल इसका पता नही चल सका है। वेटनिरी टीम को इस पर नजर रखने और जांच कर कारणों का पता लगाने के निर्देश सतना कलेक्टर अनुराग वर्मा पहले ही दे चुके हैं। बता दें कि रीवा में स्वाइन फीवर के संक्रमण के बाद सतना कलेक्टर ने अलर्ट जारी कर सुअरों के घूमने पर प्रतिबंध लगाने के आदेश अधीनस्थ अधिकारियों को दिए थे। उन्होंने पशु चिकित्सा विभाग को भी इसपर नजर रखने के निर्देश देते हुए सुअरों के परिवहन पर प्रतिबंध भी लगाया। इसी अनुक्रम में अमरपाटन नगर परिषद के सीएमओ प्रभु शंकर खरे ने सुअरों के घूमते पाए जाने पर जुर्माना लगाने का आदेश जारी किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+