भोपाल में मेयर प्रत्याशी के लिए कृष्णा गौर,राजो मालवीय और मालती राय के बाद अब 'इस नाम' पर चर्चा जोरों पर
भोपाल में कांग्रेस से मेयर प्रत्याशी के रूप में विभा पटेल का नाम सामने आने के बाद भाजपा भोपाल मेयर प्रत्याशी के चयन में काफी कन्फ्यूज नजर आ रही है।
भोपाल,12 जून। मध्य प्रदेश में 16 नगर निगमों में होने वाले मेयर चुनाव को लेकर भाजपा अब तक प्रत्याशियों के नामों की घोषणा नहीं कर सकी। शनिवार को बीजेपी की कोर कमेटी की बैठक में 5 नामों पर तो सहमति बन गई लेकिन भोपाल,इंदौर व ग्वालियर सहित अन्य जिलों में मेयर प्रत्याशी को लेकर लगातार पेच फंसा हुआ है। बात करें भोपाल की तो भोपाल में संगठन कृष्णा गौर के नाम पर सहमति जता सकता है लेकिन उसके लिए संगठन को अपनी नियमावली बदलनी होगी। क्योंकि मालती राय और उपमा राय के नाम पर बीजेपी संगठन अभी भी अपनी सहमति नहीं जता पाया है। इसलिए लगातार वरिष्ठ नेताओं की बैठक जारी है।

भोपाल में भाजपा महापौर प्रत्याशी के लिए ABVP से भी सामने आ सकता है नाम
मध्य प्रदेश भाजपा में बीडी शर्मा के अध्यक्ष बनने के बाद अखिल विद्यार्थी परिषद के नेताओं को ज्यादा तवज्जो दी जा रही है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि भोपाल से भाजपा महापौर का प्रत्याशी कोई अखिल विद्यार्थी परिषद की पूर्व कार्यकर्ता भी हो सकती है, क्योंकि लगातार नए नामों पर विचार किया जा रहा है। सूत्रों की माने तो ABVP की पूर्व कार्यकर्ता भारती को भाजपा का मेयर प्रत्याशी घोषित किया जा सकता है!
बताया जा रहा है कि भोपाल में कृष्णा गौर का नाम तय होता है, तो इंदौर में विधायक रमेश मेंदोला अपनी दावेदारी कर सकते हैं। इंदौर से गौरव रणदिवे, पुष्यमित्र भार्गव और डॉ निशांत खरे के नाम पर चर्चा चल रही है। जबलपुर से कमलेश अग्रवाल, डॉ जितेंद्र जामदार और अभिलाष पांडे के नाम पर चर्चा चल रही है। वहीं सिंगरौली में वीरेंद्र गोयल की दावेदारी सामने आई है
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को बीजेपी की हुई कोर कमेटी की बैठक में पांच जिलों में मेरे प्रत्याशी के नामों पर सहमति बनी थी। ये संभावित नाम इस प्रकार से है। उज्जैन से मुकेश टटवाल, रतलाम से अशोक पोरवाल, छिंदवाड़ा से जितेंद्र शाह, बुरहानपुर से माधुरी पटेल और सतना से योगेश ताम्रकार के नाम तय किए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications