Bhopal News: अवैध कॉलोनी पर प्रशासन का एक्शन शुरू, हुजूर व कोलार के करीब 25 कॉलोनाइजर्स को नोटिस
राजधानी भोपाल में एक बार फिर अवैध कॉलोनी के काटने पर बड़ा एक्शन लिया गया है शहर में विधानसभा चुनाव के आसपास बड़ी संख्या में अवैध कॉलोनिया विकसित की जा रही थी। इस मामले में कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देश पर एक महीने पहले हुजूर, बैरसिया कोलार और बैरागढ़ क्षेत्र की करीब 250 अवैध कॉलोनिया चिन्हित की गई है।
यह कॉलोनियां बिना विकास अनुमति, कॉलोनाइजर लाइसेंस, डायवर्सन और टीएंडसीपी की अनुमति के बिना काटी जा रही थी। इस पर बीते दिन जिले में अवैध कॉलोनी के खिलाफ कलेक्टर द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए कोलार और हुजूर तहसील की 25 अवैध कॉलोनियों में रजिस्ट्री, नामांतरण पर रोक लगा दी गई है।

साथ ही इन कॉलोनियों को काटने वाले कॉलोनाइजरों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। उनको सभी अनुमति के साथ अपना जवाब 7 जुलाई को दोपहर 3 बजे तक कलेक्टर कार्यालय में पेश करना होगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि करीब 1 महीने पहले कलेक्टर सिंह ने छह अवैध कॉलोनी के कॉलोनाइजरों को नोटिस जारी कर रजिस्ट्री नामांतरण पर रोक लगाई थी। इसके बाद यह दूसरी बड़ी कार्रवाई की गई है।
हुजूर में सबसे ज्यादा छावनी पठार में थाम आए गए नोटिस
हुजूर तहसील की छावनी पठार में सबसे अधिक अवैध कॉलोनी या विकसित की जा रही है। यहां के चतरसिंह रामबाबू ठाकुर, योगेश सिंह, रोहित सिंह, कमलेश यादव, राकेश सिंह, मनोहर मेहरा को नोटिस दिए गए हैं, जबकि सेवनिया ओमकारा के शाम प्रधान और कोलुआ खुर्द के नितेश रोहित द्वारा अवैध कालोनियां काटी जा रही है। सभी अवैध कॉलोनाइजरों को नोटिस देकर हर तरह की अनुमति पेश करने के लिए कहा गया है।
कोलार के इन क्षेत्र में कट रही है अवैध कॉलोनियां
कोलार तहसील के गाना सैया में बच्चन सिंह सर्बजीत सिंह अभिलाष मीना और मकडी प्रॉपर्टी के अनुज साहू द्वारा अवैध कालोनी काटी जा रही है इसके अलावा पिपलिया बेरखेड़ी में मेसर्स कृष्ण बिल्डर्स के सुनील टिबडेबाल, बांके बिहारी डेवलपर्स के अजय अग्रवाल, सुरैया नगर के कन्हैयालाल, पचामा के ललित साहू, अमरावती कला के प्रेम नारायण, शोभापुर के हिम्मत सिंह थुआखेड़ा के मैसेज कृष्ण बिल्डर्स महेश मनवाणी, चंद्र प्रकाश मारण मेसर्स स्वप्निल्स डेवलपर्स के गौरव मखीजा, काला पानी के शीतल परिसर के संजय मिश्रा बांके बिहारी और श्रीजी डेवलपर्स के अजय अग्रवाल, खंडाबड़ के गुलफाम और कोटरा के रवींद्र वर्मा द्वारा अवैध कालोनी काटी जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications