Adhir Ranjan Statement on President: CM शिवराज ने जताई नाराजगी, कहां- मुर्मू से माफी मांगे कांग्रेस

भोपाल, 28 जुलाई। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर दिए कथित आपत्तिजनक बयान पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर हमला बोला है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कहा कि क्या- श्रीमती सोनिया गांधी, चौधरी के विचारों से सहमत हैं और इस बयान को लेकर श्रीमती गांधी समेत पूरे कांग्रेस को देश से माफी मांगनी चाहिए।

Recommended Video

    Adhir Ranjan Chowdhury VS Meenakshi Lekhi | Droupadi Murmu | वनइंडिया हिंदी | *Politics
    Adhir Ranjan Statement

    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान यही नहीं रुके, उन्होंने एक और ट्वीट कर कहा कि कांग्रेस नेता चौधरी ने अपने बयान से देश के सर्वोच्च पद का अपमान किया है। यह उनकी और उनकी पार्टी की निकृष्टतम मानसिकता का प्रकटीकरण है। उनका यह बयान आदिवासी विरोधी है, महिला विरोधी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रपति किसी भी पार्टी का नहीं अपितु संपूर्ण देश का होता है।

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन ने अशोभनीय टिप्पणी की है। सोनिया गांधी से ईडी पूछताछ का विरोध कर रही कांग्रेस ने शुक्रवार को भी संसद भवन परिसर में विरोध किया था। इसी दौरान 1 निजी चैनल से बातचीत में लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपति के लिए राष्ट्रपत्नी शब्द का यूज किया था। इसको लेकर बीजेपी कांग्रेस पर हमलावर है।

    स्मृति ईरानी ने उठाए कांग्रेस नेतृत्व पर सवाल

    केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अधीर रंजन चौधरी के बहाने कांग्रेस नेतृत्व पर प्रश्न खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि जब से द्रौपदी मुर्मू का नाम राष्ट्रपति के उम्मीदवार के रूप में घोषित हुआ तब से ही द्रौपदी कांग्रेस पार्टी की घृणा और उपहास का शिकार बनीं। कांग्रेस पार्टी ने उन्हें कठपुतली कहा। अशुभ और अमंगल का प्रतीक कहा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+