Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Bhopal News: प्राइम लोकेशन के आसपास स्थित अवैध कॉलोनी पर होगा एक्शन, SDM को सर्वे कर सूची बनाने के निर्देश

Bhopal colony news: राजधानी भोपाल के आसपास डेवलप हो रही अवैध कॉलोनी पर प्रशासन बड़ी कार्रवाई करने वाला है इसके लिए सर्वे का काम शुरू किया जा रहा है। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने मुख्यमंत्री के निर्देश अनुसार अवैध कॉलोनाइजर पर कड़ी कार्रवाई करने के लिए सभी एसडीएम को निर्देश दिए है।

शहर में प्राइम लोकेशन जैसे अयोध्या नगर, मिसरोद और गोविंदपुरा से लगी हुई अवैध कॉलोनी को प्रशासन चिन्हित करने में लगा हुआ है। मिनाल रेसिडेंसी से कुछ किलोमीटर की दूरी पर कॉलोनाइजर अवैध तरीके से कॉलोनी काटकर भोले-भाले लोगों को बेवकूफ बना रहे हैं। इन कॉलोनी में न तो बिजली न चेंबर की सुविधा है। गर्मी में पीने के पानी के लिए भी लोग तरस रहे हैं।

Action will be taken on illegal colonies built around prime locations instructions to SDM to survey and prepare a list

बता दे शहर में बड़ी संख्या में अवैध कॉलोनी बन चुकी और नई कॉलोनी में प्लॉट काट रहे हैं सीवेज से लेकर रोड पानी और अन्य मूलभूत सुविधाएं तक नहीं है। अब ऐसी नई अवैध कॉलोनी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसकी शुरुआत हुजूर से होगी, ऐसी 15 कॉलोनी चिन्हित हो चुकी है। इसमें अयोध्या नगर से लगी हुई अरेडी की सबसे ज्यादा कॉलोनी शामिल है। यहां पर कृष्ण धाम कॉलोनी में लगातार क्रेशर बस्ती के पास अवैध तरीके से कॉलोनी काटी जा रही है।

कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि सबसे पहले उन कॉलोनी पर कार्रवाई होगी, जहां अभी तक सिर्फ कॉलोनी के नाम पर रोड बनाकर प्लॉट काटे जा रहे हैं। उसके बाद ऐसी कॉलोनियों को बुडोजर से नष्ट किया जाएगा। उसके बाद ऐसी कॉलोनियां, जहां कुछ निर्माण हो गया है। वहां सर्वे के अनुसार कॉलोनाइजर के बाकी प्लाटों को अपने अंडर में लेकर निगम मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था करेगा।

सभी एसडीएम को सर्वे, सूची बनाने के निर्देश

अवैध कॉलोनी में निर्माण को छोड़कर खाली प्लॉट नगर निगम को हैंडोवर कर दिया जाएगा। निगम प्लॉट बेचकर उसे कॉलोनी में विकास काम करेगी किसी घर को नहीं तोड़ा जाएगा कलेक्टर सिंह ने बताया कि सभी एसडीएम को शहर में सर्वे करने को कहा है। सर्वे के आधार पर रिपोर्ट तैयार की जाएगी। अवैध कॉलोनियों का अधिग्रहण किया जाएगा। उन्हें नगर निगम को दिया जाएगा।

शहर में 576 अवैध कॉलोनियां चिन्हित

भोपाल शहर में सरकारी रिकॉर्ड में 2016 के बाद अवैध कॉलोनी की संख्या 576 इनमें से 320 कॉलोनी को वैध किया जा चुका है। साल 2016 के बाद बनी 255 कॉलोनी को लेकर पूरी तरह अवैध माना गया 2023 के अंत तक सभी 255 कॉलोनी पर एफआईआर दर्ज हो चुकी है। हालांकि नई कॉलोनियों का अब तक सर्वे नहीं किया गया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+