नीमच में हनुमान भक्तों पर फेंका तेजाब
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) मध्य प्रदेश के नीमच जिले के जावद कस्बे में शांति अभी दूर की संभावना है। यहां पर हनुमान जयंती से एक दिन पहले निकाले जा रहे जुलूस में शामिल हनुमान भक्तों पर तेजाब फेंका गया। राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दंगाइयों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

इस शुभ पर निकल रहे जुलूस पर पथराव के बाद भड़की सांप्रदायिक हिंसा पर काबू में पाने के लिए जिला प्रशासन ने कर्फ्यू लगाया। पथराव में 10 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं, वहीं कई लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
दंगे भड़के
जानकारी के मुताबिक,यहां साम्प्रदायिक हिंसा विगत शुक्रवार को भड़क गई थी, जब हनुमान जयंती से एक दिन पहले निकाले जा रहे जुलूस पर कुछ लोगों ने पथराव कर दिया था। हालात काबू में नहीं आने पर कर्फ्यू लगा दिया गया था।
अब पुलिस कह रही है कि हालात सुधर रहे हैं। माहौल को देखते हुए प्रशासन ने कर्फ्यू में ढील का समय बढ़ाकर चार घंटे कर दिया। इससे पहले रविवार को भी कर्फ्यू में दो घंटे की ढील दी गई थी।
पुलिस बल तैनात
आसपास के क्षेत्रों से भी पुलिस बल मंगाकर जावद में तैनात किया गया है। साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद।












Click it and Unblock the Notifications