एयरपोर्ट रोड पर भयानक एक्सीडेंट, एक्टिवा पर सवार MBBS की 3 छात्राओं को ट्राले ने मारी टक्कर, 1 की मौत व 2 घायल

Bhopal news: राजधानी भोपाल में बुधवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। जिसमें एक मेडिकल छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि करीब 11:30 बजे गांधी मेडिकल कॉलेज की तीन छात्राएं एक्टिवा से जा रही थी तभी ट्राले ने उन्हें टक्कर मार दी।

इस एक्सीडेंट में दो छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं एक छात्रा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दोनों ही घायल छात्राओं को हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Accident, three MBBS students riding on Activa were hit by a trolley, one dead and two injured

मौके पर मौजूद लोगों ने ट्रॉले के ड्राइवर को पड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने ट्राला को भी जप्त कर लिया है पुलिस को ड्राइवर ने बताया कि उसे ट्राला चलाने के दौरान नींद का झोका आ गया था, तभी यह हादसा हुआ।

वही गांधी मेडिकल कॉलेज की दिन डॉक्टर सलिल भार्गव ने जानकारी देते हुए बताया कि कॉलेज की एमबीबीएस सेकंड ईयर की स्टूडेंट गुंजन निशिता और छवि सिंह गांधीनगर क्षेत्र में रंगला पंजाब ढाबे के नजदीक सड़क किनारे खड़ी थी यहां से गुजर रहे ट्रॉले ने तीनों को टक्कर मार दी। हादसे में गुंजन सारणीकर की घटनास्थल पर मौत हो गई। जबकि अन्य दो छात्राएं छवि सिंह उर्फ बिट्टू, और निशिता कठेरिया गंभीर रूप से घायल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+