Bhopal: ABVP के कार्यकर्ताओं के आगे झुका पुलिस प्रशासन, बिलखिरिया TI समेत SI और पुलिसकर्मी लाइन अटैच
Bhopal ABVP News: राजधानी भोपाल में बीती रात ABVP के कार्यकर्ताओं ने रायसेन रोड पर जमकर हंगामा मचाया। दरअसल अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं पर बिलखिरिया थाना पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया था। जिससे गुस्साए छात्रों ने रोड पर चक्का जाम कर दिया था।
चक्का जाम होने की सूचना मिलते ही मौके पर भोपाल देवराज डीआईजी ग्रामीण मोनिका शुक्ला थाने पहुंची कार्यकर्ताओं से चर्चा की डीआईजी से मिले आश्वासन के बाद तड़के 4 बजे कार्यकर्ताओं ने चक्काजाम खत्म किया।

भोपाल एसपी ग्रामीण ने टीआई को किया लाइन अटैच
छात्रों की बात सुनने के बाद भोपाल एसपी ग्रामीण किरण केरकेट्टा ने देर रात बिलखिरिया थाना प्रभारी बीपी सिंह, सब इंस्पेक्टर नवीन कुमार और आरक्षक सुमित को लाइन अटैच कर दिया। बिलखिरिया पुलिस पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं को पीटने का आरोप है। बताया जा रहा है कि एबीवीपी के कार्यकर्ता टीआई पर एफआईआर दर्ज करने के लिए दबाव बना रहे थे। इसी बात को लेकर थाना प्रभारी और अखिल विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं के बीच बहस हो गई और बात लाठीचार्ज तक पहुंच गई।
क्या है पूरा मामला
बता दिया अखिल विद्यार्थी परिषद के महानगर संगठन मंत्री राहुल धाकड़ ने बताया कि मंगलवार दोपहर को कारपोरेट इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड फार्मेसी में छात्रों से शॉर्ट अटेंडेंस के नाम पर मनमाफिक फाइन लिए जाने की सूचना मिली थी इस पर महानगर मंत्री प्रभाकर मिश्रा दोपहर में कॉर्पोरेट इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड फार्मेसी पहुंचे थे। जहां इंस्टिट्यूट के मैनेजमेंट से जब फाइन के नाम पर ज्यादा फीस ले जाने की शिकायत की गई तभी संस्थान के फैकल्टी और स्टाफ ने फार्मेसी स्टूडेंट्स के साथ मारपीट करते हुए, उन्हें परीक्षा में शामिल नहीं होने की धमकी दी थी। इस घटना की शिकायत एबीवीपी के महानगर मंत्री ने बिलखिरिया थाने में की थी।
एबीवीपी के नेता राहुल धाकड़ ने बताया कि प्रभाकर मिश्रा की शिकायत पर बिलखिरिया थाना प्रभारी बी पी सिंह ने कोई एक्शन ले लिया। पूछताछ के लिए 4:00 से 6:00 के बीच बुलाया, लेकिन 5 मिनट की चर्चा के बाद फैकल्टी को जाने दिया। इतना ही नहीं पुलिस ने इस पूरे मामले की एफआइआर भी दर्ज नहीं की। इसके चलते करीब 20 एबीवीपी के कार्यकर्ता शाम 7:00 बजे थाने के बाहर धरने पर बैठ गए। इसके बाद भी पुलिस ने जब रिपोर्ट दर्ज नहीं की तो, विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर दबाव बनाना शुरू कर दिया।
पुलिस ने विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा
एफ आई आर की मांग को लेकर विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता थाने के बाहर धरने पर वेट कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। इसके बाद थाना प्रभारी ने छह कार्यकर्ताओं को थाने के अंदर बुलाया और धरना खत्म करने के लिए कहा। इससे इनकार करने पर पुलिस ने प्रभाकर मिश्रा सहित अन्य कार्यकर्ताओं को धक्का देते हुए पीटना शुरू कर दिया और साथ ही थाने के बाहर मौजूद पुलिस कर्मियों ने धरना दे रहे कार्यकर्ताओं को खड़े हुए पीटना शुरू कर दिया।
वही भोपाल एसपी ग्रामीण किरण केरकेट्टा ने बताया कि बिल क्रिया थाना प्रभारी बीपी सिंह, एसआई नवीन कुमार और आरक्षक सुमित ने एफआईआर दर्ज करने में देरी की और फरियादी के साथ बदसलूकी की। इसके लिए उन्हें लाइन अटैच किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications