नहीं माने आतिफ के चाचा आमिर, उत्तर से नासिर इस्लाम भी मैदान में, डागा के नाम वापस लेते ही रो पड़े ज्ञानचंदानी
Bhopal Assembly Election News: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भोपाल की सातों विधानसभा सीटों की स्थिति साफ हो गई है। यहां मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच दिखाई दे रहा है। राजधानी के उत्तर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक आरिफ अकील के भाई और कांग्रेस प्रत्याशी आतिफ अकील के चाचा आमिर अकील ने अपना नाम वापस नहीं लिया है। इसके अलावा नासिर इस्लाम भी उत्तर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं।
हुजूर से बागी जितेंद्र डागा ने लिया नाम वापस
भोपाल के हुजूर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस से बागी होकर पूर्व विधायक जितेंद्र डागा ने निर्दलीय नामांकन फॉर्म भर दिया था। लेकिन कांग्रेस के बड़े नेताओं द्वारा समझाने और प्रत्याशी नरेश ज्ञानचंदानी के निवेदन पर उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया। डागा ने जैसे ही अपना नाम वापस लिया कांग्रेस प्रत्याशी नरेश ज्ञानचंदानी की आंखों में आंसू आ गए। जितेंद्र डागा ने ज्ञानचंदानी के आंसू पोछे।

गोविंदपुर में कांग्रेस के सचिव ने ज्वाइन की भाजपा
गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र में टिकट नहीं मिलने से नाराज कांग्रेस के प्रदेश सचिव रहे खामरा ने आज भाजपा ज्वाइन कर ली। इससे पहले खामरा ने निर्दलीय फॉर्म भर दिया था। लेकिन कृष्णा गौर के निवेदन पर उन्होंने अपना फार्म वापस ले लिया। खामरा को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। वही उत्तर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस नेता और पूर्व पार्षद अब्दुल सफीक ने भी अपना नाम वापस ले लिया उन्होंने कहा कि उत्तर से निर्दलीय प्रत्याशी आमिर अखिल को समर्थन दे रहा हूं। भोपाल उत्तर में बीजेपी कैंडिडेट और आमिर अखिल में ही मुख्य मुकाबला है। कांग्रेस प्रत्याशी आदि वकील तीसरे नंबर पर आएंगे बता दे आमिर अखिल मौजूदा विधायक आरिफ अकील के भाई और कांग्रेस कैंडिडेट आतिफ के चाचा हैं।












Click it and Unblock the Notifications