Bhoapl Exit Poll: भोपाल संभाग में भाजपा को जबरदस्त समर्थन और कांग्रेस को दो सीटों का फायदा
MP Election 2023: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के नतीजे 3 दिसंबर को सामने आएंगे लेकिन उससे पहले टीवी चैनलों के एग्जिट पोल सर्वे ने राजनीतिक दलों की धड़कन में बढ़ा दी है। जहां कांग्रेस और भाजपा में कांटे की टक्कर दिखाई जा रही है जबकि कुछ एग्जिट पोल भाजपा को स्पष्ट बहुमत देते नजर आए।
ऐसा ही एक एग्जिट पोल है, जिसने भाजपा को मध्य प्रदेश में पूर्ण बहुमत दिया है। बता दे आज तक चैनल के एक्सेस माय इंडिया के सर्वे के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी को मध्य प्रदेश में 140 से 162 सीटें मिलने का अनुमान है। वही कांग्रेस पार्टी को 68 से 90 सीटें मिल सकती हैं। जबकि भोपाल संभाग में भाजपा को जबरदस्त समर्थन मिलता हुआ दिखाई दे रहा है, लेकिन सीटों के मामले में उसे नुकसान हो रहा है।

भोपाल संभाग की सीटों पर किसको बढ़त
आज तक के एक्सेस माय इंडिया की सर्वे के अनुसार भोपाल संभाग के चार जिलों भोपाल रायसेन सीहोर और विदिशा की कल 20 सीटों में से भारतीय जनता पार्टी को 12 सीटें जबकि कांग्रेस को आठ सीटें मिलने का अनुमान है। वोट प्रतिशत की बात करें तो यहां पर भाजपा को 51% वोट और कांग्रेस को 42% वोट मिल सकता है। 2018 की विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को इन चार जिलों से 6 सिम मिली थी जबकि भाजपा को 14 सीटें मिली थी। मतलब इस बार दो सीटों का नुकसान भाजपा को हो सकता है।
अब तक के जारी 8 एग्जिट पोल में से 5 बीजेपी को सत्ता में वापसी करवा रहे हैं, जबकि 3 पोल कांग्रेस की सरकार बनने की संभावना दिखा रहे हैं। हालांकि पोल ऑफ पोल्स में भाजपा को 112 और कांग्रेस काे 114 सीटें मिलती दिख रही हैं।
अन्य टीवी चैनलों के सर्वे
- पोलस्ट्रेट के एक्जिट पोल के मुताबिक- मध्य प्रदेश में कांटे की टक्कर
- मध्य प्रदेश में टीवी9 भारतवर्ष- पोलस्ट्रेट के एक्जिट पोल के मुताबिक- बीजेपी को 106-116 और कांग्रेस को 111-121 सीटें।
- इंडिया डेली न्यूज़ के अनुसार कांग्रेस को 111 से 121 सीटों का अनुमान
- न्यूज़ 18 इंडिया के अनुसार भाजपा को 119 सीटों का अनुमान
- ज़ी न्यूज़ के अनुसार मध्य प्रदेश में भाजपा को 118 से 130 सीट कांग्रेस को 97 से 107 सीटे मिलने का अनुमान












Click it and Unblock the Notifications