मध्यप्रदेश में 105.33 घंटे में 75 किलोमीटर सड़क मार्ग तैयार, बनाया विश्व रिकार्ड, गिनीज बुक में दर्ज

अमरावती–अकोला मार्ग के तेजी से निर्माण हुआ। NHAI ने 105.33 घंटे में 75 किलोमीटर का राजमार्ग बिछाकर विश्व रिकार्ड बनाया है। इतना नहीं,इस कार्य को गिनीज बुक में दर्ज किया गया है।

भोपाल,13 जुलाई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, सड़क परिवहन और राजमार्ग (NHAI) की टीम को अमरावती-अकोला मार्ग के तेजी से निर्माण के लिए बधाई दी है। उन्होंने एनएचएआई द्वारा 105.33 घंटे में 75 किलोमीटर का यह राजमार्ग बिछाकर विश्व रिकार्ड स्थापित करने के कार्य को अतुलनीय उपलब्धि बताया है। गत माह सम्पन्न इस कार्य को गिनीज बुक में दर्ज किया गया है।

मध्यप्रदेश में 105.33 घंटे में 75 किलोमीटर सड़क मार्ग तैयार

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा है कि यशस्वी और दूरदर्शी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के मार्गदर्शन में विकास के प्रति प्रतिबद्धता का यह एक अविश्वसनीय उदाहरण है। पूरे देश में राज्यों में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अमरावती और अकोला दोनों महत्वपूर्ण नगर हैं। शानदार सड़क से परस्पर जुड़ने के बाद यह जुड़वां शहर बन गए हैं। इस सड़क के अति तीव्र गति से निर्मित होने से जो विश्व रिकार्ड स्थापित हुआ है उससे एक बार फिर केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) की दृढ़ इच्छा-शक्ति और आम जनता के कल्याण की प्रतिबद्धता सिद्ध हुई है।

उल्लेखनीय है कि एनएचएआई की टीम ने अमरावती-अकोला के बीच 75 कि.मी. बिटुमिनस कंक्रीट रोड को एक ही लेन पर राजमार्ग का निर्माण रिकार्ड 105 घंटे 33 मिनिट में किया था।

बता दे विगत 5 वर्षों से अमरावती अकोला के बीच हाईवे का काम अटक पड़ा था। जिसके चलते क्षेत्र वासियों को काफी समस्या और दिक्कतों का सामना करना पड़ता था इसी खस्ता सड़क पर देश के परिवहन मंत्री नितिन गडकरी गुजरे तो उन्होंने जनता से माफी मांगी और इस सड़क मार्ग को जल्द से जल्द दुरुस्त करने के निर्देश भी दिए। जिसके तहत आगामी 3 जून से 7 जून के दौरान लगातार 12 घंटे तक कंक्रीट का काम करते हुए 80 किलोमीटर की लंबाई में काम पूरा किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+