मध्य प्रदेश में कोरोना वैक्सीनेशन के लिए 7 हजार सेंटर बनाए गए, 10 लाख लोगों को लगवाएंगे टीका
भोपाल, 21 जून। देश में इस वक्त तेजी से वैक्सीनेशन अभियान चल रहा है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक मध्य प्रदेश में कोरोना वैक्सीनेशन के लिए 7 हजार सेंटर बनाए गए हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के मुताबिक वैक्सीनेशन महाअभियान के लिए यह सेंटर बनाए गए हैं। बता दें कि आज से कोरोना वायरस के खिलाफ केंद्र सरकार की नई टीकाकरण नीति प्रभावी हो रही है।

Recommended Video
नई टीकाकरण नीति में राज्यों को फ्री मिलेगी वैक्सीन
इस नई नीति के तहत केंद्र सरकार देश में वैक्सीन का उत्पादन करने वाली कंपनियों से उनके उत्पाद का 75 फीसद हिस्सा खरीदेगी और उसे राज्यों को नि:शुल्क प्रदान करेगी। बता दें कि इस महीने के शुरू में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीकाकरण नीति में बड़े बदलाव का एलान किया था।
10 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण करने का होगा प्रयास
मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, एक तरफ हम स्वास्थ्य सेवा के बुनियादी ढांचे को मजबूत कर रहे हैं और ज्यादा से ज्यादा कोरोना परीक्षण कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ हमें बड़े पैमाने पर टीकाकरण सुनिश्चित करना है। मुख्यमंत्री ने कहा,'हमने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 'टीकाकरण महाभियान' शुरू किया है। जिसके तहत राज्य में 7,000 सेंंटर स्थापित किए गए हैं। आज से इन केंद्रों पर 10 लाख से अधिक लोगों को टीकाकरण का प्रयास किया जाएगा'।
इससे पहले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने योग किया था। इसके बाद उन्होंने दतिया पीताम्बरा देवी सिद्ध पीठ मंदिर में दर्शन किए। इस मुख्यमंत्री ने सभी निवासियों से इस अभियान में भाग लेने का अनुरोध किया। उन्होंने लोगों से टीके से जुड़े मिथकों पर विश्वास न करने और वैज्ञानिक तथ्यों पर विचार करने को भी कहा है।












Click it and Unblock the Notifications