MP News: भोपाल में 7 माह के मासूम को घसीटकर ले गए आवारा कुत्ते, नोच-नोच कर मार डाला, एक हाथ पूरा खा गए

Bhopal News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आवारा कुत्तों के झुंड ने 7 महीने के एक मासूम बच्चे को नोच नोच कर मार डाला। घटना शहर की अयोध्या बायपास के पास स्थित एक निजी मोहल्ले की बताई जा रही है।

कुत्ते बच्चे को उठाकर कहीं दूर ले गए। उसके बाद बच्चे के शरीर को नोच डाला। बच्चे का पूरा एक हाथ खा गए। बच्चें के शरीर पर कई जगह घाव थे। परिजनों को मासूम का शव लहू लुहान स्थिति में मिला।

dog kills children bhopal ,

अयोध्या नगर पुलिस के मुताबिक आदमपुर छावनी के निवासी महेंद्र बाल्मीकि और उनकी पत्नी एक निजी कॉलोनी में साफ सफाई का काम करते हैं। उन्होंने पास के गार्डन में बच्चों को सुला दिया था और अपना काम करने चले गए। जैसे ही वे बच्चों को वापस लेने वहां पहुंचे तो बच्चा नहीं था। इसके बाद जब उन्हें बच्चों को इधर-उधर खोजना शुरू किया तो घटना का पता चला।

पुलिस मुताबिक कुछ लोगों ने कुत्तों के द्वारा मासूम बच्चे को नाचते हुए देखा और फोटो भी बनाया है जब बच्चे के माता-पिता खोजते हुए पहुंचे तो लोगों ने शव की जानकारी दी। उक्त दंपति ने जब बच्चे का शव देखा तो अपने बच्चे होने की पहचान की। परिजनों ने पुलिस को जानकारी दिए बिना ही शव दफन कर दिया। अब पुलिस उनकी निशानदेही पर शव बरामद कर पोस्टमार्टम कराना चाह रही है।

वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद नगर निगम की टीम कुत्तों को पकड़ने पहुंची। तब यहां लोगों ने जमकर हंगामा किया। आपको बता दें कि भोपाल में यह पहला मामला नहीं है। जबकि कुत्तों के हमले में किसी बच्चे की जान गई है। राजधानी भोपाल में आए दिन ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं जहां, आवारा कुत्ते मासूम बच्चों को अपना निवाला बना रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+