126 कर्मचारियों की भविष्य निधि के ₹5 करोड़ गायब, EOW ने भोपाल में लूथरन चर्च के पदाधिकारी के घर पर मारा छापा
एमपी में 126 कर्मचारियों की भविष्य निधि के 5 करोड़ रुपए गायब करने का मामला सामने आया है। छिंदवाड़ा की द इवेंजलिकल लूथरन चर्च इन मध्य प्रदेश सोसायटी ने अपने अधीन काम करने वाली शैक्षणिक व सामाजिक संस्थाओं के 126 कर्मचारियो
मध्य प्रदेश में 126 कर्मचारियों की भविष्य निधि के 5 करोड़ रुपए गायब करने का मामला सामने आया है। छिंदवाड़ा की द इवेंजलिकल लूथरन चर्च इन मध्य प्रदेश सोसायटी ने अपने अधीन काम करने वाली शैक्षणिक व सामाजिक संस्थाओं के 126 कर्मचारियों की भविष्य निधि के करीब 5 करोड़ पर गायब कर दिए हैं। कर्मचारियों की शिकायत के बाद ईओडब्ल्यू ने जांच शुरू की, जो सही पाई गई है। इसके बाद ईओडब्ल्यू के 38 अधिकारी, कर्मचारियों ने गुरुवार सुबह से शाम तक संस्था से जुड़े पदाधिकारियों के छिंदवाड़ा और भोपाल स्थित कार्यालय और आवास पर छापा मारकर गबन से जुड़े दस्तावेज जप्त किए। बता दे इस मामले में बैतूल कोतवाली और भोपाल क्राइम ब्रांच में पहले से ही सोसाइटी के खिलाफ मामला दर्ज है।

EOW के निरीक्षक जानकारी देते हुए बताया कि टीम ने निजी वाहनों से पहुंचकर छिंदवाड़ा में एक साथ छह स्थानों पर छापा मारा। जांच में सामने आया कि सोसाइटी ने कर्मचारियों के साथ बहुत बड़ा धोखा किया है। 2010 से अब तक की भविष्य निधि की राशि ईपीएफ में जमा ही नहीं कराई गई थी। जांच एजेंसी ने सोसायटी के अध्यक्ष सुरेंद्र इक्का सचिव नितिन, सहायक कोषाध्यक्ष एसपी दिलराज के छिंदवाड़ा निवास के साथ ही नागपुर रोड स्थित कार्यालय लूथरन भवन पर दबिश दी। वहीं दूसरी और 6 सदस्यों की टीम ने संस्था के पदाधिकारी अनिल मार्टिन के भोपाल स्थित घर पर छापा मारा। बताया जा रहा है यह टीना मार्टिन भेल स्थित सेंट जॉन्स स्कूल में प्रबंधक हैं। जांच के दौरान बैंक खाते की डिटेल मांगी गई तो पदाधिकारी सहयोग करने को तैयार नहीं थे। दोपहर बाद टीम सभी पदाधिकारियों को सोसाइटी के कार्यालय वितरण भवन ले गई जहां दस्तावेजों की जांच की जा रही है।
बता दें कि कर्मचारियों ने 2 माह पहले ईओडब्ल्यू भोपाल में शिकायत की थी। जिस पर EOW ने सोसायटी के अध्यक्ष सचिव, ट्रेजर, अध्यक्ष भोपाल के खिलाफ धारा 420, 120बी, इपीएफ एक्ट 14 एक के तहत मामला कायम किया था। EOW के अधिकारियों ने बताया कि PF जमा करने के बाद कर्मचारियों का बीमा भी होता है संस्था ने राशि जमा नहीं की इस कारण कोरोना से मौत के बाद कर्मचारियों के घर वालों को बीमा राशि तक नहीं मिली।
ईओडब्ल्यू के निरीक्षक पंकज गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि छिंदवाड़ा की इवेंजलिकल लूथरन चर्च इन मध्य प्रदेश सोसायटी द्वारा उनके 126 कर्मचारियों के पीएफ का तकरीबन 4 से 5 करोड रुपए का घोटाला किया गया है। गुरुवार को सभी पदाधिकारियों औऱ कार्यालय पर टीमों ने पहुंचकर दस्तावेज खंगाल ते हुए जांच की। जिसमें 50 अधिकारियों की टीम ने इस जांच में अपनी सहभागिता निभाई।












Click it and Unblock the Notifications