Bhopal News: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 40 हजार अतिथि विद्वानों को किया विशेष पुलिस बल में तैनात

मध्य प्रदेश के स्कूलों में कार्यालय 40 हजार अतिथि विद्वानों को चुनावी रण में सुरक्षा के मद्देनजर उतार दिया गया है। उन्हें दिवाली के अवकाश के दौरान तलब कर प्रदेश के अलग-अलग निर्वाचन क्षेत्र में तैनात कर दिया गया है। उन्हें विशेष पुलिस बल के तौर पर तैनात किया गया है।

अचानक मिली ड्यूटी से अतिथि विद्वान पशोपेश में बने हुए हैं। क्योंकि उन्हें विशेष बल का कोई प्रशिक्षण नहीं दिया गया है और उन्हें यह भी नहीं बताया गया है कि वह दिए गए कार्यभार को कैसे निभाएंगे।

40 thousand guest scholars deployed in special police force for Madhya Pradesh Assembly elections

पहली बार मतदान में स्कूल में कार्यरत अतिथि विद्वान अपनी सेवाएं देते हुए नजर आएंगे। राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रदेश के करीब 40,000 अतिथि विद्वानों को मतदान के दिन विशेष पुलिस बल के तौर पर नियुक्त किया है। चुनाव ड्यूटी का पत्र मिलने के बाद अतिथि विद्वान पशोपेश में फंसे हुए हैं। क्योंकि उन्हें पता ही नही है कि विशेष पुलिस बल में कैसे कार्य किया जाता है, जिसका उन्हें प्रशिक्षण भी नहीं दिया गया है। उन्हें अचानक चुनाव ड्यूटी में बुला लिया गया है।

उन्हें कैसे कार्य करना है जिसकी जानकारी उन्हें नहीं है यहां तक उन्हें मतदान के दिन क्या-क्या सुविधा दी जाएगी। जैसे नियमित शिक्षकों को बीमा सहित अन्य सुविधाएं दी जाती है। ऐसी सुविधा उन्हें मुहैया करने की जानकारी नहीं दी गई है। हिस्से में विशेष पुलिस बल सेवा देने में कतरा रहे हैं यहां तक कि उनके अन्य नियमित स्टाफ भी उनकी मदद करने को तैयार नहीं है।

ऐसे करना होगा कार्य

विशेष पुलिस बल में तैनात अतिथि विद्वानों को अपनी मतदान केंद्र में पदस्थ पीठासीन अधिकारी को रिपोर्ट करना होगा। मतदान सामग्री वितरण केंद्र से मतदान स्थल तक मतदान दल के साथ बने रहेंगे। पार्टी के साथ मतदा केंद्र पर जाएंगे मतदान सामग्री वापस होने के बाद अपने पीठासीन अधिकारी से लिखित में आज्ञा लेनी होगी और संबंधित थाने में रिपोर्ट करनी होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+