Bhopal News: कुत्ते के काटने से 4 साल के मासूम की मौत, 17 दिन पहले काटा था, एम्स में चल रहा था उपचार
राजधानी भोपाल में कुत्तों के आतंक के मामले अभी जारी हैं। अभी अयोध्या नगर इलाके में मासूम को कुत्तों द्वारा नोच कर करने का मामला शांत नहीं हुआ था कि मिसरोद थाना क्षेत्र में एक 4 साल के बच्चे की कुत्ते की काटने के बाद मौत होने का मामला सामने आया है। करीब 17 दिन पहले मासूम को कुत्तों ने काट कर घायल कर दिया था।
उसका इलाज हमीदिया अस्पताल में चला लेकिन ना काफी इलाज के कारण मासूम की दोबारा तबीयत खराब हुई तो सोमवार मंगलवार की ढाणी देर रात उसे एम्स में भर्ती कराया गया लेकिन कुछ घंटे चले इलाज के बाद मासूम ने दम तोड़ दिया। फिलहाल कटारा हिल्स थाना पुलिस ने जीरो में मर्ग कायम कर प्रकरण मिसरोद थाना पुलिस को भेज दिया है।

कटारा से थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि मिसरोद थाना क्षेत्र स्थित असीमा मॉल के पास 4 वर्षीय सुलेमान अपनी मां ओमा जोजा के साथ रहता था। बीते 6 जनवरी को अहमदपुर स्थित डीमार्ट के पास आवारा कुत्तों ने सुलेमान को काट लिया था। इसके बाद परिजनों ने उसे हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां पर उसे रेबीज के इंजेक्शन भी लगाए गए।
करीब 12 दिन पहले इलाज के बाद 18 जनवरी को उसकी छुट्टी कर दी गई थी। उसे दवाई भी दी गई थी। इस बीच लहरपुर स्थित ननिहाल में अपने मां के जहां उसकी मां और सुलेमान पहुंची थी। सोमवार-मंगलवार के दरमियानी रात करीब पौने 2 बजे सुलेमान की तबीयत बिगड़ी तो परिजन उसे एम्स अस्पताल ले गए कुछ देर बाद चले इलाज के बाद सुलेमान को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
पुलिस का दावा है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद मामला साफ होगा कि मासूम की मौत के पीछे का मुख्य कारण क्या है। अभी जीरो पर मर्ग कायम कर मिसरोद थाना पुलिस को इसकी सूचना दी गई है। वह इसकी जांच करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications