Bhopal News: रायसेन में गोमांस बेचने के आरोप में 4 लोग गिरफ्तार, जानिए क्या है बिलखिरिया का पूरा मामला
Bhopal News: लहारपुर इकोलॉजिकल पार्क में कुछ दिनों पहले 6 गायों के अवशेष मिले थे। इस मामले में बिलखारिया थाना पुलिस ने गौकसी करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। अब इन आरोपियों से पूछताछ से जारी है, ताकि को गोमांस खरीदने वाले लोगों पर एक्शन लिया जा सके।
बताया जा रहा है कि आरोपियों ने रायसेन जिले में गोमांस बेचा है गोमांस खरीदने वाले लोगों पर भी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे में पुलिस अब रायसेन जिले पहुंचकर यह पड़ताल कर रही है कि किन-किन लोगों ने गोमांस खरीदा है।

वन विभाग की भी लापरवाही आई सामने
बताया जा रहा है कि इस मामले में वन विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही भी सामने आई है। इस मामले में वन विभाग अलग जांच कर रहा है हाल ही में लहारपुर इकोलॉजिकल पार्क के पास चौकीदार को हटाया गया है। पांच चौकीदार पवनेश त्रिपाठी, नरेश मांझी, सिकंदर यादव गोकुल प्रसाद तिवारी और कुलप्रसाद शर्मा को हटाकर उनसे भी पूछताछ की जा रही है। विभागीय सूत्रों की माने तो चौकीदार की लापरवाही से ही आरोपियों ने इतना बड़ा मामला किया है। इस मामले में आरोपियों से भी पूछताछ जारी है।
गौकसी के आरोपी जिला कोर्ट में पेश
बिलखारिया थाना पुलिस ने गौकसी करने वाले आरोपियों को जहांगीराबाद से गिरफ्तार किया है। जिसमें जहांगीराबाद निवासी मोहम्मद असलम, जिंसी निवासी मोहम्मद सादीक, तलैया निवासी आरस लान कुरैशी और अमझरा निवासी नसरुद्दीन को गोवंश प्रतिशेष अधिनियम के तहत गिरफ्तार करके जिला कोर्ट में पेश किया गया है।
गोमांस खरीदने का क्या है पूरा मामला जानिए विस्तार से
बिलखारिया थाना पुलिस के अनुसार यह सभी गाय बावडिया पठार निवासी राजू गुर्जर की है। राजू ने बीते मंगलवार को अपनी छह गायों को जंगल में घास चरने के लिए छोड़ दिया था। जब शाम को वे घर आया तो गाय घर नहीं आई थी तो राजू अपने परिजनों के साथ इन्हें ढूंढने गया। बाद में लहारपुर इकोलॉजिकल पार्क में गायों के अवशेष मिले थे। मांस और हड्डी सहित अन्य अवशेष गायब थे। केवल गायों की खाल और खून के धब्बे मिले थे। इसके बाद पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की थी। इसमें आरोपी गिरफ्तार हुए।
-
MP News: क्या अब मिलेगा संविदा कर्मचारियों को पूरा हक? सरकार सख्त—ग्रेच्युटी, अनुकम्पा नियुक्ति पर मांगा जवाब -
क्या आपने देखा पण्डोखर धाम का ये अनोखा फैसला? 2–22 अप्रैल मेले में सब कुछ FREE, जानिए कैसे मिलेगा फायदा -
Madhya Pradesh: इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ सिंधिया का फ्री मेगा मेडिकल कैंप, गांवों में फ्री इलाज -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा












Click it and Unblock the Notifications