Bhopal News: भोपाल में 2 हजार किलो वजनी हांडी में पक रही 3700 किलो खिचड़ी, साईं भक्त बनाएंगे विश्व रिकॉर्ड

भोपाल के अवधपुरी में साईं भक्त 3700 किलो खिचड़ी बनाकर विश्व रिकॉर्ड बनाएंगे। शाम को यह खिचड़ी भक्तों में वितरित की जाएगी।

3700 kg khichdi being cooked in 2 thousand kg handi in Bhopal, Sai devotee will make world record

Bhopal Big News: राजधानी भोपाल में विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए साईं भक्त भोपाल में 3700 किलोग्राम खिचड़ी पका रहे हैं। इस कड़ी को बनाने के लिए 2 टन बजनी लोहे की हांडी का उपयोग किया जा रहा है। खिचड़ी बनाने में करीब 6 घंटे का समय लगेगा। खिचड़ी बनाने के लिए 25 लोगों की टीम काम कर रही है। वहीं इस खिचड़ी में 80 किलो सब्जी, 350 किलो चावल और 60 किलो दाल डाली जाएगी। खिचड़ी बनाने की प्रोसेस की वीडियोग्राफी भी की जा रही है।

राजधानी भोपाल के अवधपुरी में स्थित साईं मंदिर में संस्थापक रमेश कुमार महाजन खिचड़ी बनाने का आयोजन कर रहे हैं। महाजन ने संकल्प लिया था कि वे जब रिटायर होंगे तो कुछ इस तरह का कार्य करेंगे। बीएचएल में 37 साल काम करने के बाद वे 24 अप्रैल को टेक्नीशियन ग्रेड-1 पद से रिटायर्ड हुए और उन्होंने 3700 किलोग्राम खिचड़ी बनाने के संकल्प का कार्य शुरू किया।

साईं भक्त कमलेश नागपुरे और पुष्पराज रघुवंशी ने बताया कि खिचड़ी बनाने का यह काम बुधवार रात से किया जा रहा है गुरुवार की सुबह सारी तैयारियां कर ली गई थी। शाम को 6 बजे से खिचड़ी बांटने का काम शुरू किया जाएगा। इस पूरी प्रोसेस को एक्सपर्ट की टीम देख रही है। इसके लिए सिविल इंजीनियर, मैकेनिकल इंजीनियर और गजेटेड ऑफिसर को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं पूरे कार्य की वीडियोग्राफी भी की जा रही है यह रिकॉर्डिंग खिचड़ी पकाने की शुरुआत से शुरू कर दी गई है।

खिचड़ी में उपयोग होने वाली सब्जी सामग्री

विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए बनाई जा रही खिचड़ी में प्रयोग होने वाली सामग्री में 65 किलो आलू, 65 किलो कद्दू, 65 किलो गोभी, पत्ता गोभी 65 किलो, गाजर 25 किलो, बरबटी 50 किलो, हरी मिर्च 4 किलो, अदरक 4 किलो, हरा धनिया 7 किलो, टमाटर 30 किलो उपयोग किया जा रहा है।

इसके अलावा इतनी बड़ी खिचड़ी बनाने के लिए 350 किलो चावल, 60 किलो हरी मूंग दाल, 40 किलो तुअर दाल, 20 किलो चना दाल ,40 किलो टमाटर, 15 किलो मूंगफली दाना, 104 लीटर तेल और 3 किलो मखाना हल्दी साडे 3 किलो धनिया, 3 किलो हींग, 300 ग्राम जीरा, 3 किलो कश्मीरी मिर्च डेढ़ किलो यूज की जा रही है।

मंदिर के निर्माण के समय बनवाई थी विशेष हांडी

Recommended Video

    भोपाल में 2 हजार किलो वजनी हांडी में पक रही 3700 किलो खिचड़ी, साईं भक्त बनाएंगे विश्व रिकॉर्ड

    मंदिर के संस्थापक रमेश कुमार महाजन ने बताया कि मंदिर में भंडारे के लिए विशेष तौर पर हांडी बनवाई थी। जिसका वजन 2 टन 40 किलो यानी 2040 किलो है। यह हांडी की क्षमता 12,500 लीटर की है यह भोपाल के गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में विशेष तौर पर बनवाई गई थी। महाजन ने 11 अक्टूबर 2008 को मंदिर की स्थापना की थी हर साल इस दिन खिचड़ी के भंडारे का आयोजन किया जाता है जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल होते हैं वहीं प्रत्येक गुरुवार को भी खिचड़ी का वितरण किया जाता है अबकी बार महाराज नहीं खिचड़ी का भंडारा पहले ही करने की ठानी थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+