Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

MP News: 3 लाख किसानों के खातों में कैसे पहुंचे 238 करोड़ रुपए, जानिए पूरी जानकारी

MP News: गुरुवार का दिन बड़ौदा में राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन आयोजित किया गया। जहां मंच पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक बटन दबाया और ठीक उसी पल प्रदेश के कोने-कोने में 3 लाख 5 हजार 410 किसानों के मोबाइल पर मैसेज पहुंच गया - "आपके खाते में मुआवजा राशि जमा हो गई है।" कुल 238 करोड़ 78 लाख रुपये। सिंगल क्लिक में।

छह जिलों के 2148 गांवों तक पहुंची राहत

इस राहत पैकेज का सबसे बड़ा हिस्सा श्योपुर को मिला। धान की फसल बर्बाद होने से परेशान जिले के 10,078 किसानों के खातों में 100 करोड़ 83 लाख रुपये पहुंचे।

3 lakh farmers of MP Rs 238 crore reached their accounts CM Mohan Yadav in Sheopur

हरदा के 95,989 सोयाबीन किसानों को 71.52 करोड़, विदिशा के 51,830 किसानों को सोयाबीन-उड़द नुकसान पर 29.15 करोड़, नर्मदापुरम के 22,779 किसानों को 19.84 करोड़, धार के 19,173 किसानों को 10.31 करोड़ और खंडवा के 12,961 किसानों को पीला मौजेक कीट से हुई क्षति पर 7.13 करोड़ रुपये सीधे खाते में आए।

16 हजार प्रति हेक्टेयर: कांग्रेस पर तीखा तंज

मंच से मुख्यमंत्री बोले - "कांग्रेस की सरकारें 70 साल रहीं, चवन्नी भी नहीं दीं। हम 16 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर दे रहे हैं। कांग्रेस तो 3 हजार भी नहीं देती थी। कान खोलकर सुन लो कांग्रेसी, पप्पू और पप्पू की मम्मी की सरकार खत्म हो चुकी है।"तालियां बजीं। नारे लगे। "जो कहा, वो कर दिखाया"

मुख्यमंत्री ने आगे कहा - "कांग्रेस कहती थी भावांतर का पैसा नहीं देंगे। आओ देख लो, जो कहा वो पूरा कर दिखाया। भगवान राम का प्रमाण मांगने वाले आज राम मंदिर जगमगा रहा देख रहे हैं। गोपाल कृष्ण की जय बोलते ही कांग्रेसियों को बुखार चढ़ आता है।"

  • कार्यक्रम में मौजूद हजारों किसानों ने तालियां बजाईं।
  • किसान सम्मान निधि से सनातन तक

मुख्यमंत्री ने याद दिलाया -"70 साल तक कांग्रेस ने किसान सम्मान निधि नहीं दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी। मध्यप्रदेश में हमने इसे दोगुना कर दिया। किसान खेत में है, जवान सीमा पर है - दोनों की चिंता मोदी जी करते हैं।" उन्होंने अटल जी को नमन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना ने गांवों में विकास की नई क्रांति लाई। नदी जोड़ो परियोजना रोकने के लिए भी कांग्रेस पर निशाना साधा।

अब आगे क्या?

238 करोड़ बंट गए। किसानों के चेहरे पर मुस्कान लौटी। लेकिन सवाल अभी भी वही है -क्या ये मुआवजा फसल का पूरा नुकसान भर पाएगा? क्या अगले साल फिर बारिश और कीड़े नहीं आएंगे? क्या फसल बीमा योजना के बाकी दावे भी जल्दी निपटेंगे? फिलहाल श्योपुर से खंडवा तक एक संदेश गूंज रहा है - "कहा था... कर दिखाया।" और किसान के खाते में पैसा आ गया है। बाकी सियासत तो चलती रहेगी। खेत में तो अभी भी बुआई बाकी है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+