Bhopal heart attack: 12 दिन पहले पिता बने 29 साल के युवक की हार्ट अटैक से मौत, अचानक से सीने में हुआ था दर्द

Bhopal News: राजधानी के अशोका गार्डन इलाके से बेहद ही चौंकाने वाली खबर सामने आई है। दरअसल 12 दिन पहले पिता बने 29 साल के युवक की हार्ट अटैक से मौत हो गई। बताया जा रहा है बताया जा रहा है कि युवक को अचानक सीने में दर्द हुआ और परिजन उसे प्राइवेट अस्पताल लेकर पहुंचे। इसके बाद उसे सरकारी अस्पताल हमीदिया रेफर कर दिया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अशोक गार्डन थाने के टीआई उमेश चौहान ने बताया कि सुभाष कॉलोनी का रहने वाला गगन प्रताप 29 साल का है और भोपाल में रहकर ड्राइवरी का काम करता था। उसका परिवार मूलत: उत्तर प्रदेश के आगरा का रहने वाला है। परिजनों ने बताया कि गुरुवार रात को गगन ने काम से लौटकर परिजनों के साथ बैठकर खाना खाया था। कुछ देर बाद पत्नी को बताया कि उसकी पीठ में दर्द हो रहा है। इसके बाद उसे अचानक सीने में दर्द होने लगा। इस दौरान गगन का पेट फूलने लगा।

29-year-old man who became father died of a heart attack in Ashok Garden, had chest pain

परिवार उसे इलाज के लिए रोशन अस्पताल ले गए। जहां से हमीदिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। हमीदिया अस्पताल में डॉक्टरों ने गगन प्रताप को चेक करने के बाद मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद परिजन शव लेकर अपने पेत्रक आवास आगरा निकल गए हैं। प्रारंभिक जांच में हार्ट अटैक की बात सामने आ रही है पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही असल वजह का खुलासा हो पाएगा।

12 दिन पहले ही बना था पिता

सुभाष नगर में रहने वाला गगन प्रताप 12 दिन पहले ही दूसरे बच्चे का पिता बना था। घर में लड़के ने जन्म लिया था। इससे पहले उसकी एक बच्ची भी है। युवक की मौत के बाद पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है। अभी कुछ दिन पहले बच्चे के जन्म होने से घर में खुशियों का माहौल था, लेकिन अब घर में मातम छाया हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+