26 साल के युवा को भी मनावर से दिया गया मौका, भाजपा की सूची में इतिहास बनाने वालों का नाम: VD शर्मा

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा द्वारा प्रत्याशियों की पांचवी सूची जारी करने पर प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि भाजपा ने जो 92 नाम के प्रत्याशियों की सूची जारी की है, उसमें युवा,अनुभव और ऐसे कार्यकर्ताओं को टिकट दिया गया है जो अच्छे कार्यकर्ता के साथ-साथ सामाजिक कल्याण की दिशा में भी काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इस बार पार्टी ने ऐसे कार्यकर्ताओं को मौका दिया है जो इतिहास बनाएंगे। 26 साल के नौजवान शिवराम कन्नौज को मनावर से टिकट दिया गया है जो अच्छी नौकरी कर रहा थे ,लेकिन वो समाज कल्याण के लिए कुछ करना चाहते थे। पीएम मोदी के मन में एमपी,एमपी के मन में पीएम मोदी ये साबित होता है।

26 year old Shivram Kannauj gets ticket from Manawar, Vishnudutt Sharma big statement on BJPs fifth list

विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेश की जनता से स्नेह रखते हैं। मध्यप्रदेश की जनता के मन में पीएम मोदी और पीएम मोदी के मन में मध्यप्रदेश की जनता है। सूची जो जारी हुई उसके लिए हमारे नेतृत्व करने वाले प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी और गृहमंत्री अमित शाह का मैं आभार व्यक्त करता हूं कि सूची के अंदर ऐसे लोगों को टिकट दिया है कि जो प्रतिभाशाली होने के साथ-साथ समाज कल्याण की दिशा में काम करते आ रहे हैं।

6 करोड़ 98 लाख हितग्राहियों को मिल रहा योजनाओं का लाभ

विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि हमारे प्रत्याशी और कार्यकर्ता विकास और जनकल्याण का झंडा लेकर प्रदेश के 64 हजार 523 बूथ पर जाएंगे और प्रचंड जीत के साथ इतिहास बनाएंगे। श्री शर्मा ने कहा कि राज्य और केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदेश के साढ़े नौ करोड़ लोगों में से 6 करोड़ 98 लाख हितग्राहियों को मिल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+