मां ने मुंह में ठूंसा कपड़ा और पिता ने बेटी से दो बार की हैवानियत, लड़की ने बताई रूह कंपा देने वाली बात

मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना में बाप-बेटी के रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां 18 साल की बेटी ने अपने पिता पर लॉकडाउन के बीच 16 दिन में दो बार रेप करने का बड़ा आरोप लगाया है। यही नहीं आरोप है कि इस काम में आरोपी की पत्नी यानि पीड़िता की मां ने भी साथ दिया। पुलिस ने बेटी की शिकायत पर 45 वर्षीय व्यक्ति को उसकी पत्नी के साथ हिरासत में लिया है। हालांकि, आरोपी पिता अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार कर रहा है। आरोपी का कहना है कि स्थानीय युवक के साथ उसकी बेटी का संबंध है, जिसका विरोध करने पर वह इस तरह की आरोप लगा रही है। बता दें, आरोपी शिक्षा विभाग में कार्यरत है।

16 दिन में दो बार किया रेप

16 दिन में दो बार किया रेप

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि लॉकडाउन के दौरान उसके पिता ने 16 दिन में 2 बार रेप किया है। पीड़िता ने कहा कि जब वह हाईस्कूल में पढ़ती थी, तभी से पिता छेड़छाड़ की कोशिश करते थे। मेरी बहनों के साथ भी उन्होंने ऐसा किया है। पीड़िता ने बताया कि 26 मार्च को जब वह किचन में काम कर रही थी, तब दोपहर दो बजे पिता ने पीछे से आकर उसे पकड़ लिया। इसके बाद उसे खींचकर बेड पर ले गया। मां ने मुंह में कपड़े का टुकड़ा ठूंस दिया। पीड़िता की मां इस दौरान मूकदर्शक बनी देखती रही और पिता रेप करते हुए कहता रहा कि शादी के बाद चीजें आसान हो जाएंगी।

पीड़िता के गाल और कलाई पर मिले कटे के निशान

पीड़िता के गाल और कलाई पर मिले कटे के निशान

पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि रेप के बाद उसके मां-बाप ने उसे एक कमरे में बंद कर दिया, ताकि वह पुलिस को घटना की जानकारी मैं पुलिस को न दे सके। 10 अप्रैल को वह मौका पाकर किसी तरह घर से भागी और अपनी मौसी के घर पहुंची, लेकिन पिता उसे फिर से वापस घर ले गया और रेप किया। बताया जा रहा है कि पीड़िता की बड़ी बहन ने घटना के बारे में चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर 1098 पर फोन कर महिला सेल में शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने पहुंचकर पीड़िता को बचाया। लड़की के गाल पर कटे के निशान हैं, साथ ही कलाई पर भी खरोंच के निशान मिले हैं।

पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी को हिरासत में लिया

पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी को हिरासत में लिया

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, मुरैना एसपी असित यादव ने बताया कि पीड़िता आरोपियों की तीन बेटियों में सबसे छोटी थी। उसकी शिकायत पर दंपति को हिरासत में लिया है। मजिस्ट्रेट के सामने उसका बयान दर्ज किया जाएगा। हमे उस दिन पहने गए कपड़े और अन्य सबूतों को जब्त करना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+