थाने में भैंसे: अलीराजपुर पुलिस की मेहमान बनी भैंसे, स्टाफ कर रहा खातिरदारी, जानिए पूरा मामला
भैंसों को पुलिस थाना जोबट लाया गया। ट्रक में ठूंस ठूंसकर भैंस भरी हुई थी। चूंकि इनका कोई मालिक सामने नहीं आया इसलिए इन पशुओं को थाना परिसर में बांधा गया है।

Alirajpur Police Buffalo: मध्य प्रदेश के अलीराजपुर में एक भैंसों से जुड़ा अजीबो गरीब मामला सामने आया है। इन दिनों जोबट थाना भैंसों का तबेला बना हुआ है। पुलिस स्टाफ भी इन भैंसों की खूब खातिरदारी (Alirajpur Police Buffalo Guest) कर रहे हैं। इन भैंसों को खाने पीने के लिए भूसा चारा दिया जा रहा है। कुछ पुलिस स्टाफ पानी पिला रहे हैं तो कुछ इन भैंसों को नहला रहे हैं। अजीबोगरीब मामला देख सुनकर सब हैरान हैं।

दरअसल, शनिवार रात ट्रक (जीजे 06 वीवी 5678) में 17 भैंस और एक पाड़े को ले जाया जा रहा था। उस दौरान कुछ गांव वालों और बीजेपी नेताओं ने कुछ किलोमीटर तक ट्रक का पीछा किया। पुलिस ने गांव वालों की मदद से ट्रक को पकड़ लिया। इसके बाद ट्रक से भैंसों को पकड़ कर थाने लाया गया। दिनभर उनके खाने-पीने का इंतजाम पुलिस कस्टडी के बाहर किया गया।

गांव वालों की जानकारी के आधार पर जोबट थाना पुलिस ने भैंसों से भरा एक ट्रक पकड़ा है। आरोपी एक पाड़ा समेत 18 भैंस लेकर जा रहे थे। आरोपी के खिलाफ जोबट पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत अपराध दर्ज की है। कलिंजर फरार हो गया लेकिन ट्रक ड्राइवर को पकड़ लिया गया है और हिरासत में ले लिया गया है। जोबट थाना प्रभारी ने बताया कि थाना परिसर में ही भैंसों के के लिए दाने पानी की व्यवस्था की गई है किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है।
जोबट थाना टीआई विजय देवड़ा ने जानकारी दी कि शनिवार की रात गांव वालों से सूचना मिली थी कि दोहाद से 1 ट्रक में पशुओं को लादा जा रहा है। उसके बाद कुछ ग्रामीण और नेता लोग की मौजूदगी में मौके पर हमने एक ट्रक जब्त किया है। जिसमें 18 भैंसें लदी हुई थी। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को पकड़ लिया है। कलिंजर फरार हो गया है।आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications