108 एंबुलेंस के ड्राइवर की दिखी दरियादिली, मरीज को कंधे पर लादकर 1 KM तक पैदल चला, रास्ता था खराब
भोपाल में 108 एंबुलेंस ड्राइवर के सराहनीय काम की तारीफ हो रही है। दरअसल रास्ता खराब होने के चलते ड्राइवर ने मरीज को करीब 1 किलोमीटर तक अपने कंधे पर लादकर अस्पताल पहुंचाया।

108 एंबुलेंस ने सराहनीय काम करते हुए एक बुजुर्ग को कठिनाइयों के साथ अस्पताल पहुंचाया। बता दे की राजधानी भोपाल में 108 एंबुलेंस ड्राइवर के कार्य की हर तरफ तारीफ हो रही है। दरअसल रास्ता खराब होने के चलते 108 एंबुलेंस के ड्राइवर ने एंबुलेंस को खड़ा कर दिया। इसके बाद अपने एक साथी के साथ मरीज के घर पैदल चलकर पहुंचा। जहां उसने मरीज को कंधे पर बैठाया और करीब 1 किलोमीटर तक पैदल चलकर एंबुलेंस तक लेकर पहुंचा।इसके बाद फिर सरकारी हॉस्पिटल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग ने कीटनाशक पी लिया था। जिसकी वजह से उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। ऐसे में अगर उसे समय पर इलाज नहीं मिलता तो उसकी जान चली जाती।
बता दे बुधवार रात 108 एंबुलेंस को एक कॉल मिली थी। जिसमें बताया गया कि एक बुजुर्ग शख़्स ने कीटनाशक दवा पीली है और बुजुर्ग की हालत काफी खराब है। इसके बाद मौके पर एंबुलेंस पहुंची लेकिन पीड़ित के घर के करीब 1 किलोमीटर पहले सड़क बहने खराब थी। जहां एंबुलेंस का पहुंचना असंभव था एंबुलेंस का ड्राइवर जगदीश वंशकार और राजेश सुमन इएमटी ( इमरजैंसी मेडिकल टेक्निशियन) एंबुलेंस को खड़ा करके पैदल ही पीड़ित के घर तक पहुंच गए। जहां मरीज की कंडीशन देखकर उन्होंने तुरंत उसे अपनी पीठ पर बैठाया और पैदल ही चलकर एंबुलेंस तक ले आए। इसके बाद मरीज को उन्होंने एंबुलेंस से भोपाल की हमीदिया अस्पताल पहुंचा दिया।
एंबुलेंस के ड्राइवर और टेक्नीशियन के इस तरह काम करने से हर तरफ उनकी तारीफ हो रही है।
एंबुलेंस के ड्राइवर जगदीश वंशकार ने बताया कि मरीज के घर के एक किलोमीटर पहले रास्ता बहुत खराब था। इसी के चलते हमने एंबुलेंस खड़ी करने का फैसला किया। फिर हम मरीज ज्ञान सिंह के घर पर पहुंचे। वहां देखा उसकी हातल बहुत खराब है। वहां कोई और मदद करने वाली भी नहीं था। इसके बाद उसको अपने कंधे पर लाधा। फिर मेरे साथी ने मोबाइल की टॉर्च जलाई और 1 किलोमीटर पैदल चलकर मरीज ज्ञान सिंह को एंबुलेंस तक लेकर आए और उसे हमीदिया अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका इलाज जारी है।












Click it and Unblock the Notifications