भिंड के सीएम राइज स्कूल में नहीं है विषय विशेषज्ञ, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित
भिंड में संचालित सभी सीएम राइज स्कूलों मे विषय विशेषज्ञ नहीं होने की वजह से छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
भिंड, 4 अगस्त। भिंड में सरकार ने सीएम राइस स्कूल तो खोल दिए हैं लेकिन इन स्कूलों में बच्चों को शिक्षा का लाभ पूरी तरह नहीं मिल पा रहा है क्योंकि इन स्कूलों में विषय विशेषज्ञ शिक्षक ही मौजूद नहीं है। इस वजह से छात्रों का शिक्षण कार्य भी प्रभावित हो रहा है। हालांकि जिला शिक्षा अधिकारी जल्द ही परेशानी को दूर करने की बात कह रहे हैं।

भिंड जिले में खोले गए हैं 7 सीएम राइज स्कूल
सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की तर्ज पर बच्चों को शिक्षा देने के लिए भिंड जिले में 7 राइस स्कूल खोल दिए। इन स्कूलों में छात्रों के पहुंचने का सिलसिला भी शुरू हो गया है, लेकिन स्कूलों में विषय विशेषज्ञ नहीं होने की वजह से छात्रों को अच्छी शिक्षा नहीं मिल पा रही है। इस वजह से छात्रों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है।
विषय विशेषज्ञ दूसरे विषय भी पढ़ाने को मजबूर
सीएम राइज स्कूल में अभी पर्याप्त मात्रा में विषय विशेषज्ञों की पदस्थापना नहीं हो सकी है इसलिए वर्तमान समय में जो भी विषय विशेषज्ञ शिक्षक हैं वह अपने विषय के अतिरिक्त दूसरे विषय पढ़ाने को भी मजबूर हैं, लेकिन दूसरे विषय में अच्छी पकड़ नहीं होने की वजह से ठीक ढंग से शिक्षण कार्य नहीं हो पा रहा है।
पुराने शिक्षक ही कर रहे हैं शिक्षण कार्य
ज्यादातर सीएम राइज स्कूल में नई शिक्षकों की पदस्थापना नहीं हो सकी है। यही वजह है कि स्कूल में पदस्थ पुराने शिक्षक ही अभी शिक्षण कार्य कर रहे हैं, लेकिन विषय विशेषज्ञ नहीं होने की वजह से उन्हें भी शिक्षण कार्य में दिक्कतें आ रही हैं।
जल्दी ही विषय विशेषज्ञों की कमी होगी पूरी
इस मामले में भिंड जिले के जिला शिक्षा अधिकारी हरभवन सिंह का कहना है कि जल्द ही सीएम राइज स्कूलों में विषय विशेषज्ञों की कमी को दूर कर दिया जाएगा, इसके बाद स्कूलों में नियमित तौर पर बच्चों का विषय विशेषज्ञों द्वारा शिक्षण कार्य हो सकेगा, इसके लिए लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।












Click it and Unblock the Notifications