भिंड में कच्ची दीवार गिरने से दो बहनों की हुई मौत, सीएम ने ट्वीट करके जताया दुख

भिंड के बड़ी मोरखी गांव में चारपाई पर सो रही दो सगी बहनों पर गिर गई घर की कच्चेी दीवार

भिंड, 1 सितंबर। भिंड में चारपाई पर सो रही दो सगी बहनों के ऊपर घर की ही कच्ची दीवार गिर पड़ी। दीवार के मलबे में दबकर दोनों बहनों की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस प्रशासन के अधिकारी पहुंच गए। दोनों सगी बहनों की मौत के मामले में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट करके अपनी संवेदनाएं भी व्यक्त की हैं। पूरा मामला भिंड के बड़ी मोरखी गांव का है।

कच्ची दीवार के पास सो रही थी दोनों बहने

कच्ची दीवार के पास सो रही थी दोनों बहने

बड़ी मोरखी गांव के रहने वाले अंगद सिंह दोहरे की 11 साल की बेटी अनामिका और 5 साल की बेटी अंजलि घर की कच्ची दीवार के पास अपनी चारपाई बिछाकर सो रही थीं। अंगद सिंह घर के अंदर सो रहे था। अंगद सिंह को पता भी नहीं चल पाया कि उनकी दोनों बेटियां कब कच्ची दीवार के पास सोने चली गई।

आधी रात को खुली नींद तब हादसे का हुआ मालूम

आधी रात को खुली नींद तब हादसे का हुआ मालूम

अंगद सिंह ने बताया कि आधी रात के वक्त उनकी नींद खुली तब उसने देखा कि उसकी बेटियों की चारपाई उसके पास नहीं है और बेटियां भी गायब हैं। यह देखकर अंगद सिंह ने जब बेटियों को ढूंढने का प्रयास किया तो घर की कच्ची दीवार ढही दिखी। दीवार के मलबे के नीचे चारपाई दिखाई दे रही थी। अंगद सिंह को समझते देर नहीं लगी उनकी बेटियों के ऊपर कच्ची दीवार गिर गई है।

पड़ोसियों की मदद से बच्चियों की लाश मलबे से निकाली

पड़ोसियों की मदद से बच्चियों की लाश मलबे से निकाली

अंगद सिंह ने तुरंत अपने पड़ोसियों को मदद के लिए बुला लिया। इसके बाद पड़ोसियों के सहयोग से अंदद सिंह में कच्ची दीवार के मलबे को हटाया और उसके नीचे से अपने दोनों बच्चियों की बाहर निकाला। दोनों बच्चियों की मौत देखकर अंगद फूट-फूट कर रोने लगा।

अंगद सिंह की पत्नी दो बच्चों के साथ गई थी अपने मायके

अंगद सिंह की पत्नी दो बच्चों के साथ गई थी अपने मायके

अंगद सिंह की पत्नी सोमवती अपनी 9 साल की बेटी ट्विंकल और 2 साल के बेटे अक्षय को लेकर मायके गई हुई थी। घर में अनामिका और अंजली ही मौजूद थी। अंगद मजदूरी का काम करता है। रोज की तरह अंगद मजदूरी करके घर वापस लौटा था और खाना खाकर गहरी नींद में सो गया था।

लाइट जाने की वजह से दीवार के पास सो रही थी लड़कियां

लाइट जाने की वजह से दीवार के पास सो रही थी लड़कियां

अंगद सिंह ने बताया कि रात को लाइट चली गई थी इस वजह से उनकी बेटियां उन्हें बिना बताए घर के पीछे की तरफ की कच्ची दीवार के पास खाट लेकर सोने चली गई थी। वह सोने कब चली गई और हादसा कब हुआ इस बात की जानकारी अंगद सिंह को बिल्कुल भी नहीं लगी।

सीएम ने घटना पर किया गहरा दुख व्यक्त

सीएम ने घटना पर किया गहरा दुख व्यक्त

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पूरी घटना पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट करके इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए अपनी शोक संवेदना व्यक्त की है और ईश्वर से प्रार्थना की है ईश्वर शोकाकुल परिवार को वज्रपात को सहने की शक्ति प्रदान करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+