Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Bhind news: भृत्य बन गया ऑफिस का अधिकारी, करने लगे सब सलाम

भिंड के खण्ड शिक्षा कार्यालय में पदस्थ भत्य को एक दिन के लिए खण्ड शिक्षा अधिकारी बनाया गया। अभिनव प्रयोग करते हुए भत्य रमेश श्रीवास को एक दिन के लिए प्रभार सौंपा गया। रमेश श्रीवास बीईओ काफी खुश नजर आए।

Bhind में बीईओ ऑफिस में पदस्थ भृत्य को अचानक ऑफिस का बीईओ बना दिया गया। भृत्य से बीईओ बनने के बाद एक दिन के बीईओ ने 2 स्कूलों का निरीक्षण किया और रिकॉर्ड भी देखा इसके साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। यह देखकर सब लोग हैरान रह गए कि आखिर यह क्या हो रहा है।

Recommended Video

    Bhind news: भृत्य बन गया ऑफिस का अधिकारी, करने लगे सब सलाम
    खण्ड शिक्षा कार्यालय में पदस्थ हैं भृत्य रमेश श्रीवास

    खण्ड शिक्षा कार्यालय में पदस्थ हैं भृत्य रमेश श्रीवास

    भिंड के खण्ड शिक्षा कार्यालय में रमेश श्रीवास पिछले 33 साल से भृत्य के पद पर कार्य कर रहे हैं। रमेश श्रीवास प्रतिदिन पूरे कार्यालय में साफ-सफाई करते हैं और अधिकारियों को पानी पिलाते हैं लेकिन अचानक से उन्हें ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर बना दिया गया।

    अभिनव प्रयोग के तहत बनाया गया ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर

    अभिनव प्रयोग के तहत बनाया गया ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर

    भिंड के ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर सुदामा सिंह ने अभिनव प्रयोग करते हुए अपने ही कार्यालय के भृत्य रमेश श्रीवास को 1 दिन के लिए ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर का प्रभार दे दिया। वित्तीय और प्रशासनिक अधिकारों को छोड़कर यह प्रभार दिया गया। प्रभार मिलने के बाद भृत्य रमेश श्रीवास ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर की कुर्सी पर बैठे। कार्यालय के कर्मचारियों ने फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया।

    2 स्कूलों का किया निरीक्षण

    2 स्कूलों का किया निरीक्षण

    ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर बनने के बाद रमेश श्रीवास ने शहर के 2 स्कूलों का निरीक्षण भी किया। कॉटनजीन स्कूल और शासकीय नंबर 1 स्कूल में निरीक्षण करने के लिए रमेश श्रीवास ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर बन कर पहुंचे। यहां उन्होंने स्कूल का निरीक्षण करते हुए छात्रों से बातचीत की और उनसे पूछा कि स्कूल में पढ़ाई अच्छी होती है या नहीं। इसके साथ ही उन्होंने स्कूल के अन्य व्यवस्थाओं के बारे में भी जानकारी ली।

    1 दिन का अधिकारी बनकर रमेश श्रीवास हुए बेहद खुश

    1 दिन का अधिकारी बनकर रमेश श्रीवास हुए बेहद खुश

    1 दिन के ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर बनकर रमेश श्रीवास काफी खुश हुए। रमेश श्रीवास ने बताया कि 37 साल की नौकरी में आज तक ऐसा कभी नहीं हुआ कि किसी अधिकारी ने उन्हें इतने बड़े पद पर बिठाया हो लेकिन वर्तमान ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर ने उन्हें इस पद पर बिठाकर जो सम्मान दिया है उसके लिए उन्होंने ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर को बहुत धन्यवाद दिया।

    पद की गरिमा और काम के प्रति जिम्मेदारी का हुआ अहसास

    पद की गरिमा और काम के प्रति जिम्मेदारी का हुआ अहसास

    ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर सुदामा सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने यह अभिनव प्रयोग इसलिए किया जिससे कार्यालय के सभी लोगों को उनके पद की गरिमा और कार्य की गंभीरता का एहसास हो सके। ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर ने बताया कि भृत्य रमेश श्रीवास ने 1 दिन का ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर बनकर इस बात का एहसास किया की पद की गरिमा का ख्याल रखते हुए किस तरह से अपने कार्यों को जिम्मेदारी से पूरा करना है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+