निर्विरोध सरपंच चुन लिए गए मंत्रियों और नेताओं के रिश्तेदार

रसूखदार मंत्री और नेताओं के रिश्तेदार बने निर्विरोध सरपंच, भिंड और मुरैना में दिखा असर

मुरैना, 8 जून। रसूखदार राजनेताओं के रिश्तेदार इस बार निर्विरोध सरपंच चुने गए हैं। भिंड और मुरैना में ऐसे ही मामले सामने आए हैं। भिंड में जहां नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह के भतीजे की पत्नी और गोविंद सिंह की बहू निर्विरोध सरपंच चुनी गई है, वहीं मुरैना में राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त एदल सिंह कंसाना की भाभी और ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर के चचेरे भाई भी निर्विरोध सरपंच चुने गए हैं।

sarpanch
सरपंची के चुनाव में रसूख आया है नजर
सरपंची के चुनाव में राजनेताओं का रसूख साफ तौर पर नजर आया है। बड़े-बड़े दावेदार जहां सरपंची का चुनाव जीतने में पसीने बहाते नजर आते हैं, वही राजनेताओं की रसूख के सामने उनके रिश्तेदार निर्विरोध सरपंच चुन लिए गए हैं।
नेता प्रतिपक्ष की बहू बनी निर्विरोध सरपंच
मध्यप्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह के पैतृक गांव वैशपुरा में उनकी बहू निर्विरोध सरपंच सुन ली गई है। डॉक्टर गोविंद सिंह के भतीजे अनिरुद्ध प्रताप सिंह की पत्नी नेहा सिंह द्वारा सरपंच प्रत्याशी के लिए नामांकन दाखिल किया गया था। उनके विरोध में एक भी नामांकन नहीं भरा गया। इस तरह नेहा सिंह निर्विरोध सरपंच चुनी गई हैं।
ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर के चचेरे भाई भी बने निर्विरोध सरपंच
मध्य प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री प्रदुमन सिंह तोमर के चचेरे भाई मुरैना जिले की अंबाह जनपद की नावली पंचायत से निर्विरोध सरपंच चुन लिए गए हैं। उनके विरोध में किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया था। इस तरह वे निर्विरोध निर्वाचित हो गए।
राज्य मंत्री एदल सिंह कंसाना की भाभी भी बनी निर्विरोध सरपंच
राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त एदल सिंह कंसाना की भाभी भी निर्विरोध सरपंच चुनी गई हैं। एदल सिंह कंसाना की गृह पंचायत नायकपुरा से उनकी भाभी कैलादेवी ने नामांकन दाखिल किया था। उनके विरोध में किसी ने भी नामांकन दाखिल नहीं किया। इस तरह वे भी निर्विरोध सरपंच चुन ली गई।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+