भिंड में पुलिस की वर्दी पहनकर लगा रहा रखा था देसी कट्टा, पुलिस ने पकड़ा

भिंड पुलिस ने एक फर्जी आरक्षक को पकड़ा है, पकड़े गए फर्जी आरक्षक से एक कट्टा और कारतूस भी मिला है

भिंड, 18 सितम्बर। भिंड पुलिस ने एक ऐसे युवक को पकड़ा है जो आरक्षक नहीं होने के बावजूद आरक्षक की वर्दी पहनकर लोगों पर रौब झाड़ता था और वाहन चालकों से अवैध वसूली भी करता था। पकड़े गए फर्जी आरक्षक से पुलिस ने एक कट्टा और कारतूस भी बरामद किया है। पकड़ा गया फर्जी आरक्षक वर्दी का खौफ दिखाकर वाहन चालकों से अवैध वसूली भी कर रहा था।

bhind

पुलिस की वर्दी पहन कर वाहन चालकों से करता था वसूली

मौ थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि मौ रोड पर एक युवक पुलिस की वर्दी पहन कर वहां से गुजर रहे वाहनों से अवैध वसूली करता है। यह सूचना मिलने पर मौ थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर वर्दीधारी युवक घबरा गया। पुलिस ने उसे पकड़ने का प्रयास किया।

पुलिस को देखकर भागने का किया प्रयास

वर्दीधारी युवक ने पुलिस को देखकर मौके से भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस की टीम ने वर्दीधारी युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में इस बात का खुलासा हुआ कि वर्दीधारी युवक का नाम अभिषेक सिंह है और वह गुहीसर गांव का रहने वाला है।

वर्दी का दिखाता था ग्रामीणों पर रौब
पुलिस पूछताछ में इस बात का खुलासा हुआ है कि अभिषेक सिंह ने पुलिस की वर्दी पहन ली थी। इसके बाद वह अपने गांव में घूम घूम कर ग्रामीणों पर रौब झाड़ते था। इतना ही नहीं मौका मिलने पर वह सड़क पर भी खड़ा हो जाता था और वर्दी की धौंस दिखाकर सड़क से गुजरने वाले वाहनों से पैसे की अवैध वसूली करता था।

फर्जी आरक्षक से मिला कट्टा और कारतूस
पकड़े गए फर्जी आरक्षक अभिषेक से पुलिस को एक कट्टा और एक कारतूस भी मिला है। अभिषेक ने पुलिस की वर्दी तो पहन ली लेकिन उसने हथियार के तौर पर अपने पास सुरक्षा के लिए एक देसी कट्टा और कारतूस रख लिया था। पुलिस ने अभिषेक से कट्टा और कारतूस बरामद करते हुए उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+