सरपंच प्रत्याशी को अवैध हथियारों के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

जमसारा गांव से सरपंच का चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी को पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ पकड़ा, प्रत्याशी का भाई और दो सहयोगी भी गिरफ्तार

भिंड, 12 जून। भिंड पुलिस ने सरपंच का चुनाव लड़ रहे एक प्रत्याशी को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर से भिंड पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई है। सरपंच प्रत्याशी के साथ उसके भाई और दो सहयोगियों को भी भिंड पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह सभी लोग अवैध हथियारों की दम पर चुनाव में हिंसा फैलाने की फिराक में थे।

weapon
जमसारा गांव से प्रत्याशी हैं पकड़ा गया भूपेंद्र सिंह
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि अवैध हथियारों के साथ पकड़ा गया भूपेंद्र सिंह अटेर विधानसभा के जमसारा गांव से सरपंची का चुनाव लड़ रहा है। उसने पिछले दिनों ही जमसारा ग्राम पंचायत से अपना नामांकन दाखिल किया है और चुनाव लड़ने के लिए जनसंपर्क भी कर रहा था।
पुलिस को मिली थी हथियारों के साथ बदमाशों के होने की सूचना
भिंड जिले की अटेर पुलिस को मुखबिर ने जानकारी दी थी कि प्रतापपुरा गांव के एक खंडहर में कुछ बदमाश मौजूद हैं और उनके पास हथियार भी देखे गए हैं, ऐसा लग रहा है कि यह बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में यहां एकजुट हुए हैं। इसी सूचना पर से अटेर पुलिस हरकत में आई और बदमाशों को पकड़ने के लिए प्रतापपुरा गांव पहुंच गई।
पुलिस को देखकर बदमाश कार में सवार होकर हुए फरार
बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस जब प्रतापपुरा गांव पहुंची तो बदमाशों ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। बदमाश एक कार में सवार हो गए और प्रतापपुरा गांव से निकल भागे, लेकिन पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया और कुछ दूरी पर जाकर पुलिस ने बदमाशों को दबोच लिया।
पकड़े गए बदमाशों से जब्त हुए 4 हथियार
पुलिस ने जब इन बदमाशों की कार की तलाशी ली तो कार में से अवैध हथियार बरामद हुए। पुलिस ने बताया कि बदमाशों की कार से एक 306 बोर की बंदूक, एक 315 बोर की अधिया, एक 315 बोर का कट्टा और एक 315 बोर की बंदूक बरामद हुई है। इसके अलावा बदमाशों के पास से तीन कारतूस भी मिले हैं।
बदमाशों का एक साथी हो गया फरार
पुलिस ने बताया कि बदमाश संख्या में कुल 5 थे, लेकिन पुलिस के हाथ सिर्फ चार बदमाश ही लग सके। पुलिस ने बताया कि सरपंच का चुनाव लड़ रहा भूपेंद्र और उसके भाई दलवीर के अलावा बृजेंद्र और अरविंद को पुलिस ने पकड़ा है जबकि इनका पांचवा सहयोगी अजय बोहरे भागने में सफल हो गया।
पंचायत चुनाव को करना चाहते थे प्रभावित
भिंड एसपी शैलेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इन हथियारों का प्रयोग यह लोग पंचायत चुनाव में करना चाहते थे। हथियारों की दम पर पंचायत चुनाव को प्रभावित करना चाहते ।थे उनकी मंशा पंचायत चुनाव में हिंसा करने की भी थी लेकिन पुलिस ने समय रहते सभी बदमाशों को पकड़ लिया और पंचायत चुनाव प्रभावित होने से रोक लिया।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+