भिंड के दंदरौआ धाम से शुरू होगा प्लास्टिक मुक्त अभियान, दंदरौआ धाम पर जुटेंगे लाखों श्रद्धालु
भिंड में 6 सितंबर को बुढ़वा मंगल के दिन दंदरौआ धाम से शुरु होगा पलास्टिक मुक्त अभियान शुरु, दंदरौआ धाम के महंत रामदास महाराज ने दी जानकारी
भिंड, 3 सितंबर। भिंड के प्रसिद्ध दंदरौआ धाम मंदिर से बुढ़वा मंगल के दिन प्लास्टिक मुक्त अभियान की शुरुआत की जाएगी। सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक के बाद पर्यावरण को सुरक्षित बनाए रखने के लिए धर्म स्थल से नई शुरुआत की जाएगी। दंदरौआ धाम के महंत रामदास महाराज की मंशा के अनुरुप इस अभियान का शुभारंभ बुढ़वा मंगल के दिन से होगा।

6 सितंबर को है बुढ़वा मंगल
इस बार 6 सितंबर को बुढ़वा मंगल है। बुढ़वा मंगल के दिन भिंड के दंदरौआ धाम पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं और यहां बजरंगबली के दर्शन करके उनकी पूजा करते हैं। हर साल यहां 5 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचते हैं। इस साल भी दंदरौआ धाम पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचने वाले हैं।

प्लास्टिक फ्री अभियान की होगी शुरुआत
दंदरौआ धाम के महंत रामदास महाराज ने जानकारी देते हुए बताया है कि इस बार का बुढ़वा मंगल दंदरौआ धाम पर विशेष तौर से एक नई शुरुआत के साथ मनाया जाएगा। बुढ़वा मंगल के दिन दंदरौआ धाम को प्लास्टिक मुक्त रखा जाएगा और यहीं से प्लास्टिक मुक्त अभियान की शुरुआत भी की जाएगी। यहां पहुंचने वाले सभी श्रद्धालुओं को प्लास्टिक मुक्त अभियान के लिए प्रेरित किया जाएगा।

दुकानों पर भी नहीं यूज होगी प्लास्टिक
दंदरौआ धाम के महंत रामदास महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि हर साल दंदरौआ धाम और उसके आसपास के इलाके में दुकान लगाने वाले लोग प्लास्टिक की थैलियों का यूज़ करते थे लेकिन इस साल सभी से अपील की गई है कि कोई भी प्लास्टिक का उपयोग नहीं करेगा, प्रसाद देने के लिए भी प्लास्टिक का उपयोग नहीं किया जाएगा, इस तरह दंदरौआ धाम से प्लास्टिक मुक्त अभियान की जोर शोर से शुरुआत की जाएगी।

मंदिर पर लगने वाला मेला भी होगा प्लास्टिक फ्री
दंदरौआ धाम पर इस बार लगने वाला मेला भी प्लास्टिक फ्री होगा। दंदरौआ धाम के महंत रामदास महाराज ने बताया है कि वे प्लास्टिक फ्री अभियान की शुरुआत के मौके पर कोई भी कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। यही वजह है कि हर साल की तरह इस साल भी दंदरौआ धाम पर मेला तो लगेगा लेकिन इस मेले को प्लास्टिक फ्री रखा जाएगा। मेले में प्लास्टिक का यूज नहीं किया जाएगा।

सिंगल यूज प्लास्टिक से पर्यावरण को होता है नुकसान
रामदास महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक की वजह से न केवल दंदरौआ धाम और उसके आसपास गंदगी फैलती है बल्कि पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचता है, हर साल मेले के बाद सिंगल यूज प्लास्टिक की वजह से काफी मात्रा में कचरा आसपास जमा हो जाता है जो पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने का काम करता है जिससे मानव जीवन पर भी गहरा असर पड़ता है। इस बार सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक की वजह से पर्यावरण प्रदूषित नहीं होगा और न ही गंदगी ही फैलेगी।












Click it and Unblock the Notifications