यहां जहरीले सांपों के बीच होता है मरीजों का उपचार, आप भी रह जाएंगे हैरान

शिवराज सरकार के मंत्री ओपीएस भदोरिया के विधानसभा क्षेत्र मेहगांव के रौन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का खस्ता हाल

भिंड, 25 जुलाई। आज हम आपको एक ऐसे अस्पताल के बारे में बताने जा रहे हैं जहां जहरीले सांपों के बीच मरीजों का उपचार किया जाता है। फर्श पर जहरीले सांप घूमते रहते हैं और पलंग पर मरीजों का उपचार होता रहता है। बांकी कसर अस्पताल की टपकती छत पूरा कर देती है। इससे पानी के साथ-साथ छत का प्लास्टर भी गिरता रहता है। इतने खौफनाक अस्पताल में यहां के लोग उपचार कराने के लिए मजबूर हैं, तो डॉक्टर मरीजों का उपचार करने के लिए मजबूर है।

रौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के है यह हालात

रौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के है यह हालात

भिंड जिले की मेहगांव विधानसभा में स्थित रौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के हालात देखकर आप हैरान रह जाएंगे। इस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराने वाले मरीज और उपचार करने वाले डॉक्टर, दोनों ही अपनी जान जोखिम में डालकर यहां टिके हुए हैं। मरीज और उनके अटेंडरों को जान का जोखिम बना हुआ है, तो वहीं डॉक्टरों को भी अपनी जान का खतरा सताता रहता है।

अस्पताल में घुस आते हैं जहरीले सांप

अस्पताल में घुस आते हैं जहरीले सांप

रौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के हालात इतने खराब हैं कि यहां अस्पताल में अक्सर जहरीले सांप घुस आते हैं। जब से बारिश का मौसम शुरू हुआ है तब से इस अस्पताल में लगातार जहरीले सांपों का निकलने का सिलसिला जारी है। जहरीले सांप निकलते ही कुछ देर के लिए हड़कंप मच जाता है। इसके बाद सांप को पकड़ने की मशक्कत की जाती है और अस्पताल में ऐसे जहरीले सांपों को पकड़कर सुनसान इलाके में छुड़वा दिया जाता है।

मरीज, अटेंडर और डॉक्टरों को रहता है जान का खतरा

मरीज, अटेंडर और डॉक्टरों को रहता है जान का खतरा

अस्पताल में लगातार निकल रहे जहरीले सांपों की वजह से यहां उपचार करा रहे मरीजों और उनके अटेंडरों को हमेशा जान का खतरा बना रहता है। इतना ही नहीं यहां उपचार करने वाले डॉक्टर भी अपनी जान जोखिम में डालकर उपचार करते रहते हैं। डॉक्टर हमेशा इन हालातों की वजह से डरे हुए रहते हैं।

अस्पताल की छत से पानी के साथ गिर रहा है प्लास्टर

अस्पताल की छत से पानी के साथ गिर रहा है प्लास्टर

रही सही कसर अस्पताल की छत पूरा कर देती है। यहां बारिश के सीजन में अस्पताल की छत से पानी के साथ-साथ छत का प्लास्टर भी गिर रहा है। इससे न केवल अस्पताल में जगह-जगह पानी भर जाता है, बल्कि प्लास्टर गिरने से मरीजों और अटेंडरों समेत डॉक्टरों के चोटिल होने का खतरा बना रहता है।

अस्पताल में नहीं है जल निकासी की उचित व्यवस्था

अस्पताल में नहीं है जल निकासी की उचित व्यवस्था

रौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं है। यही वजह है कि बारिश के सीजन में अस्पताल में जलभराव हो जाता है। इस वजह से यहां आने वाले मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई बार वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में मामला लाने के बावजूद भी इसका कोई उचित निराकरण अभी तक नहीं हो पाया है।

शिवराज सरकार के मंत्री ओपीएस भदोरिया का है विधानसभा क्षेत्र

शिवराज सरकार के मंत्री ओपीएस भदोरिया का है विधानसभा क्षेत्र

शिवराज सरकार में नगरीय प्रशासन राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया का विधानसभा क्षेत्र मेहगांव है और इसी मेहगांव के रौन इलाके में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रौन मौजूद है। राज्य मंत्री की विधानसभा क्षेत्र के अस्पताल के हालात इतने खराब हैं। एक तरफ शिवराज सरकार लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं देने का दावा करती है, वहीं दूसरी तरफ उनकी ही सरकार के मंत्री के विधानसभा क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के इतने बदतर हालात हो चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+