भिंड में एलएलबी की परीक्षा में गाइड रखकर परीक्षार्थी कर रहे थे नकल

भिंड में हुई एलएलबी की परीक्षा में खुलेआम नकल देखने को मिली

भिंड, 5 सितंबर। भिंड में एलएलबी की परीक्षा का मजाक बनाकर रख दिया गया है। एलएलबी की परीक्षा में टेबल पर गाइड रखकर खुलेआम नकल करते हुए परीक्षार्थी नजर आए। नजारा ऐसा था कि जो भी देखे वह हैरान रह जाए। हर परीक्षार्थी के हाथ में नकल मौजूद थी। पूरी की पूरी गाइड ही परीक्षार्थी की टेबल पर रखी हुई नजर आ रही थी।

Recommended Video

    भिंड में एलएलबी की परीक्षा में गाइड रखकर परीक्षार्थी कर रहे थे नकल
    जीवाजी यूनिवर्सिटी द्वारा करवाई जा रही है परीक्षा

    जीवाजी यूनिवर्सिटी द्वारा करवाई जा रही है परीक्षा

    जीवाजी यूनिवर्सिटी द्वारा इन दिनों एलएलबी की परीक्षाएं करवाई जा रही हैं। भिंड में इस परीक्षा के लिए 3 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जहां नकल का खुला खेल चल रहा है। भिंड के स्वामी विवेकानंद कॉलेज में बनाए गए परीक्षा केंद्र में नकल की तस्वीर देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे कि यह परीक्षा हो रही है या कोई मजाक हो रहा है।

    हर परीक्षार्थी के हाथ में नजर आई नकल

    हर परीक्षार्थी के हाथ में नजर आई नकल

    एलएलबी की परीक्षा दे रहे हर परीक्षार्थी के हाथ में नकल देखने को मिली। मीडिया का कैमरा जैसे ही परीक्षा केंद्र के अंदर पहुंचा तो नकल की ये तस्वीरें कैमरे में कैद हो गईं। खास बात यह रही कि परीक्षार्थी नकल करने में इतने खोए हुए थे कि उन्हें कैमरे का भी मालूम नहीं चल सका। बड़े आराम से बड़ी तसल्ली से परीक्षार्थी अपनी टेबल पर पूरी की पूरी गाइड रखकर नकल करते हुए नजर आए।

    एमजेस कॉलेज की प्राचार्य ने दिया कार्रवाई का भरोसा

    एमजेस कॉलेज की प्राचार्य ने दिया कार्रवाई का भरोसा

    खुलेआम इस नकल की खेल की जानकारी जब मीडिया द्वारा एमजेएस कॉलेज की प्राचार्य को दी गई तो पहले तो वे नकल की बात को सिरे से नकारती रहीं लेकिन जब उन्हें नकल की तस्वीरें दिखाई गईं तो उन्हें मानना ही पड़ा कि किस तरह से नकल का खेल जारी है। एमजेएस कॉलेज की प्राचार्य बृजबाला राय ने कहा कि उनके अधिकार क्षेत्र में जो भी यथासंभव कार्रवाई होगी वे जरूर करेंगी।

    जीवाजी यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार ने कही कार्रवाई की बात

    जीवाजी यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार ने कही कार्रवाई की बात

    नकल के इस मामले के बारे में जब मीडिया द्वारा जीवाजी यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार अरुण चौहान से जवाब मांगा गया तो अरुण चौहान ने साफ शब्दों में कह दिया कि नकल रोकने के लिए उड़नदस्ता बनाए गए हैं लेकिन अगर कहीं नकल हो रही है तो इस पर जरूर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    भिंड में हो रही हर परीक्षा में चलती है नकल

    भिंड में हो रही हर परीक्षा में चलती है नकल

    भिंड में होने वाली हर परीक्षा में नकल का बोलबाला देखने को मिलता है। चाहे वह स्कूल की परीक्षा हो या कॉलेज की परीक्षा हो, हर परीक्षा मे खुलेआम नकल देखने को मिलती है। परीक्षार्थी नकल ऐसे करते हैं जैसे नकल करना उनका अधिकार है। यह पहली बार नकल की तस्वीरें भिंड से निकलकर नहीं आई है, इससे पहले भी कई बार अलग-अलग परीक्षाओं में नकल की तस्वीरें निकल कर सामने आती रही हैं लेकिन कार्रवाई कुछ भी नहीं होती है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+