पेड़ से बच्चे तोड़ रहे थे जामुन और किसान खेत में कर रहा था काम, अचानक आसमान से....

भिंड और दतिया में प्रकृति के प्रकोप से चार लोगो की जान चली गई, भिंड मे तेज आंधी की वजह से एक घर पर गिर गया पेड़

भिंड, 11 जुलाई। चंबल अंचल में प्रकृति ने कोहराम मचा कर रख दिया है। चंबल के भिंड और दतिया जिले में तेज आंधी तूफान और आकाशीय बिजली गिरने की वजह से एक बच्चे समेत चार लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक किसान भी शामिल है जो खेतों में काम कर रहा था।

घायल

मढ़ैय्यन गांव में तेज आंधी की वजह से एक घर पर टूट कर गिरा बबूल का पेड़
मढ़ैय्यन गांव में तेज आंधी तूफान की वजह से अचानक एक बबूल का बड़ा पेड़ टूटकर नजदीक के मकान पर गिर पड़ा। इस वजह से मकान की छत टूट गई और घर के अंदर बैठे लोग छत के मलबे के नीचे दब गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने मलबे के नीचे दबे हुए लोगों को बाहर निकाला लेकिन तब तक 50 साल की दलाश्री और 12 साल की उनकी नातिन तनु की मौत हो गई। जबकि मलबे के नीचे ही दबे दो अन्य लोग भी घायल हो गए।

पेड़

घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने मृतकों के शवों को मलबे से बाहर निकलवाया। इसके साथ ही दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। गांव में चारों तरफ आंधी के खौफनाक तस्वीर भी देखने को मिली क्योंकि चारों तरफ कई पेड़ टूटे पड़े हुए थे।

धनौली गांव में पेड़ से जामुन तोड़ते वक्त गिरी आकाशीय बिजली
भिंड के ही धनौली गांव में कुछ युवक जामुन के पेड़ से जामुन तोड़ रहे थे। 4 युवक आपस में पक्के दोस्त थे। वह जामुन तोड़ने के लिए एक दूसरे को पीछे छोड़ते हुए तेज गति से जामुन तोड़ रहे थे, तभी आकाशीय बिजली इन युवकों पर गिर पड़ी। इस हादसे में अनिल बरेठा नाम के युवक की मौत हो गई जबकि उसके तीन अन्य दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए ग्वालियर रेफर कर दिया गया है।

खेत में काम करते वक्त किसान पर गिरी गाज
दतिया के ग्राम देभई में किसान नारायण सिंह अपने खेतों में बुवाई का काम कर रहा था, तभी अचानक आकाशीय बिजली खेत में गिर पड़ी और इसकी चपेट में किसान नारायण सिंह आ गया। गांव के अन्य लोग नारायण सिंह को लेकर तुरंत अस्पताल पहुंचे लेकिन डॉक्टरों ने नारायण सिंह को मृत घोषित कर दिया। इसी तरह दतिया के ही ग्राम जेतपुरा में आकाशीय बिजली गिरने से शिवचरण पाल नाम का ग्रामीण घायल हो गया। कुल मिलाकर चंबल अंचल में प्रकृति ने कोहराम मचा कर रख दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+