Bhind News: अटेर से भाजपा के पूर्व विधायक रहे मुन्नासिंह भदौरिया ने BJP पार्टी की सदस्यता से दिया इस्तीफा

संवाद सूत्र - पंकज श्रीमाली ग्वालियर

Bhind BJP News: अटेर से पूर्व विधायक मुन्ना सिंह भदौरिया ने बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है वे जल्द चुनावी मैदान में अपना दम ख़म दिखाएंगे कयास लगाए जा रहे हैं कि वह बीएसपी और सामाजवादी पार्टी का दामन थामकर चुनाव मैदान में उतर सकते हैं। इससे पूर्व भिंड जिले के ही पूर्व विधायक रसाल सिंह ने भी लहार क्षेत्र से टिकट नहीं मिलने पर भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। दो वरिष्ठ नेताओं के पार्टी से इस्तीफा के कारण हड़कंप मचा हुआ है।

कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी होते ही बीजेपी से इस्तीफों का दौर भी शुरू हो गया। आज भाजपा को चंबल में एक और बड़ा झटका लगा है और टिकट न मिलने से नाराज चल रहे पूर्व विधायक ने बीजेपी पार्टी से इस्तीफा दे दिया।

Munna Singh Bhadauria, former BJP MLA from Ater, resigned from the membership of BJP party.

भिंड जिले के अटेर से भाजपा के पूर्व विधायक रहे मुन्नासिंह भदौरिया ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया है उन्होंने अपना इस्तीफा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा को दिया। भदौरिया 1990 और 1998 में भाजपा से विधायक रहे हैं। वह बीज निगम के अध्यक्ष भी रहे चुके हैं। वर्तमान में जिला टीकमगढ़ के प्रभारी थे।

इस्तीफा पर नहीं लिखा पार्टी छोड़ने का कोई कारण

मुन्ना सिंह भदोरिया ने बीडी शर्मा को जो इस्तीफा भेजा है उसमें उन्होंने लिखा है कि मैं मुन्ना सिंह भदोरिया पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र प्रेषित कर रहा हूं कृपया मेरा त्यागपत्र स्वीकार करने का कष्ट करें लेकिन त्यागपत्र देने का कोई कारण उन्होंने इस पत्र में नहीं लिखा है।

अटेर विधानसभा से अरविंद भदौरिया को दिया गया है टिकट

आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने अपनी सूची में भिंड जिले की अटेर विधानसभा से वर्तमान विधायक अरविंद सिंह भदोरिया को एक बार फिर से टिकट दिया है जिसके चलते मुन्ना सिंह भदोरिया अपने को अपेक्षित महसूस कर रहे थे और आखिरकार उन्होंने पार्टी अध्यक्ष को त्यागपत्र भेज दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+