MP Lok Sabha Elections: फर्जी वोटिंग को लेकर हुआ विवाद, चले लाठी-डंडे और पथराव; कईयों के सिर टूटे
MP Lok Sabha Election 2024 Phase 3 Voting: मध्य प्रदेश में तीसरे चरण क्या मतदान खत्म हो गया है। इस दौर में 9 सीटों पर मतदान हुआ है। इसके साथ ही पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, दिग्विजय सिंह और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई।
मध्य प्रदेश में आम तौर पर शांति पूर्ण वोटिंग हुई है। लेकिन ग्वालियर चंबल से दिन भर छिटपुट घटनाएं होती रहीं। मुरैना में बवाल हुआ तो पुलिस ने लाठियां भांजी, वहीं भिंड में फर्जी मतदान को लेकर दो पक्ष भिड़ गए और लाठियां चलीं. इसके बाद जमकर पथराव हुआ तो कईयों के सिर फूट गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।बता दें कि भिंड में वर्तमान सांसद संध्या राय हैं और कांग्रेस से विधायक फूल सिंह बरैया को टिकट दिया है।

पुलिस की जानकारी अनुसार अटेर इलाके में मतदान करने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया और ये इतना बढ़ा कि लाठियां चल गईं। इसके बाद पथराव होने लगा। इस पूरे घटनाक्रम में 5 लोग घायल हुए हैं। जिनमें 3 मामूली घायल, जबकि 2 लोग गंभीर घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
भिंड के अटेर क्षेत्र में भदोरियन का पुरा गांव में स्थित पोलिंग क्रमांक 106 पर पूरन सिंह अपना वोट डालने के लिए पहुंचे थे। यहां वे अपने साथ आधार कार्ड नहीं ले गए थे। इस बात पर पोलिंग पर मौजूद एजेंट हरगोविंद ने आपत्ति जताई। दोनों के बीच बहस होने लगी और बात गाली गलौज तक पहुंच गई।
दोनों ही पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और पोलिंग बूथ से बाहर आकर घरों पर पहुंचकर दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठियां चली और फिर दोनों पक्ष के लोग अपने घरों की छत पर चढ़ गए और वहां से पथराव भी किया गया। इस पूरे विवाद में 5 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घायल पूरन ने जानकारी देते हुए बताया कि स्कूल पर वोट डालने के लिए गए थे। भदोरियन का पुरा में पर्ची हमारे पास थी आधार कार्ड नहीं था। उन्होंने कहा आधार कार्ड लेकर आओ। हमने कहा लेकर आ रहे हैं तो उन्होंने गालियां दीं। हमने कहा गालियां क्यों दे रहे हो उसके बाद उनका घर स्कूल के पीछे है। छत पर चढ़कर उन्होंने पत्थर फेंके वह कांग्रेस के एजेंट थे। शुरू से ही उनसे थोड़ी खटपट चली आती है। गाली दी फिर छत पर चढ़कर पत्थर फेंके 5 लोग घायल हैं।












Click it and Unblock the Notifications