नेता प्रतिपक्ष का बयान-'गरीबों को चुनाव लड़ने से वंचित रखना चाहती है बीजेपी'
नेता प्रतिपक्ष डॉ.गोविंद सिंह नें चुनाव आयोग को पत्र लिखकर की शिकायत, गाइडलाइन से ज्यादा जमा करवाया जा रहा है नामांकन दाखिले के वक्त पैसा
भिंड, 12 जून। मध्यप्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ.गोविंद सिंह ने बीजेपी सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी सरकार के इशारे पर जिलों में बैठे कलेक्टर गाइडलाइन से ज्यादा राशि प्रत्याशियों से वसूल कर रहे हैं। ऐसे में गरीब लोग चुनाव लड़ने से वंचित रह जाएंगे। यह साजिश बीजेपी के इशारे पर की जा रही है। इसके लिए डॉक्टर गोविंद सिंह ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग भी की है।
Recommended Video
National Herald case: Digvijaya Singh ने केन्द्र पर कैसे आरोप लगा दिए ? | वनइंडिया हिंदी | *Politics

नेता प्रतिपक्ष डॉ.गोविंद सिंह ने बयान देते हुए कहा कि बीजेपी गरीबों को चुनाव लड़ने से वंचित रखना चाहती है। यही वजह है कि बीजेपी के इशारे पर भिंड समेत अन्य जिलों के कलेक्टर चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने वाले प्रत्याशियों से पच्चीस की जगह पचास हजार रुपय जमा करवाए जा रहे हैं। पार्षद का चुनाव लड़ने के लिए ₹50000 की बड़ी रकम जमा करना गरीबों के बस की बात नहीं है ऐसे गरीब लोग चुनाव लड़ने से वंचित रह जाएंगे और यही बीजेपी की मंशा है।
कलेक्टर ने निकाल दिया है तानाशाही आदेश
नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह ने आरोप लगाया है कि तानाशाही रवैया अपनाते हुए भिंड जिले समेत अन्य जिले के कलेक्टरों ने प्रत्याशी और प्रस्तावक दोनों से ही पचास-पचास हजार रुपय जमा करने का आदेश जारी किया है जो की पूरी तरह गलत है।
चुनाव आयोग से की नेता प्रतिपक्ष ने पत्र लिखकर शिकायत
नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह ने इस बात की शिकायत चुनाव आयोग से पत्र लिखकर की है। डॉक्टर गोविंद सिंह का कहना है कि उन्होंने चुनाव आयुक्त से बातचीत की और पूरे मामले के बारे में उन्हें जानकारी देते हुए कार्रवाई करने की मांग दीजिए।
बाउंड ओवर भरवाकर जमा कराए जा रहे हैं रुपय
दरअसल चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से करवाने के लिए प्रशासन द्वारा बाउंड ओवर की कार्रवाई की जा रही है। प्रत्याशी और प्रस्तावक से एक निर्धारित रकम जमा करवाकर उनसे ये अपील की जा रही है कि चुनाव में कोई उपद्रव ना करें। अगर कोई उपद्रव होता है तो उनके द्वारा जमा की गई धनराशि उन्हें वापस नहीं मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications