गृहमंत्री के लायक नहीं है डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा, भिंड में बोले नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह

नीमच में हुए भंवरलाल जैन हत्या के मामले में भिंड में कांग्रेस ने आयोजित की शोक सभा, नेता प्रतिपक्ष डॉ.गोविंद सिंह भी हुए शामिल।

भिंड, 25 मई। नीमच में हुई भंवरलाल जैन की हत्या के मामले को कांग्रेस मुद्दा बनाने के प्रयास में है। यही वजह है कि नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह ने बुधवार को भिंड के गांधी मार्केट पर शोक सभा का आयोजन किया और बीजेपी सरकार समेत गृह मंत्री पर जुबानी हमला बोला।

dr.govind singh
नीमच में हुए भंवरलाल जैन की हत्या को लेकर कांग्रेस को एक मुद्दा मिल गया है। मध्य प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह ने इसके लिए बुधवार को भिंड शहर के गांधी मार्केट में एक शोक सभा का आयोजन किया। इस शोक सभा में बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता भी शामिल हुए। शोक सभा में शामिल हुए सभी कांग्रेसियों ने अपनी बांह पर काली पट्टी भी बांध रखी थी।
भिंड से बैठकर भोपाल पर साधा नेता प्रतिपक्ष ने निशाना
भिंड में शोक सभा आयोजित कर नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह ने भोपाल में बैठे सीएम शिवराज सिंह चौहान की सरकार पर निशाना साधा है। डॉक्टर गोविंद सिंह ने शोक सभा में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पूरा प्रदेश आतंक के साए में जी रहा है, हत्या लूट और डकैती की घटनाएं बढ़ गई हैं, प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में दंगे हो रहे हैं, हिंदू मुस्लिम के भाईचारे को खत्म करके मुल्क को बांटने की साजिश बीजेपी कर रही है।
गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा पर भी बोला जुबानी हमला
नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह ने मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा पर जुबानी हमला बोला है। उन्होंने मीडिया के इस सवाल का जवाब देते हुए कहा कि अगर भंवरलाल जैन मानसिक रोगी थे तो उनकी पार्टी को किसने अधिकार दे दिया कि उनकी हत्या कर दी जाए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उन्होंने गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा से इस्तीफे की मांग की है अगर उनकी सोच ऐसी है तो वह गृहमंत्री के लायक नहीं है।
जैन समाज के वोट पर है कांग्रेस की नजर
भंवरलाल जैन के हत्या के मामले को लेकर नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह ने भिंड में शोक सभा आयोजित की। इस शोक सभा का मकसद सीधे-सीधे जैन समाज को कांग्रेस के पक्ष में करने का नजर आ रहा है। दरअसल नगरीय निकाय चुनाव होने वाले हैं और भिंड शहर में बड़ी संख्या में जैन समाज का मतदाता निवास करता है। लिहाजा भिंड शहर में शोक सभा आयोजित करके कांग्रेस द्वारा जैन समाज को कांग्रेस के पक्ष में लाने का प्रयास किया गया है।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+